लापरवाही की सारी हदें पार : जिस बुजुर्ग की 8 माह पहले हुई मौत, उसे लगा दिया कोरोना का टीका

ग्वालियर, 22 नवंबर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार के वार्ड 3 में स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दी। यहां पर चिकित्साकर्मियों ने एक ऐसे बुजुर्ग को भी कोरोना का टीका लगा दिया, जिससे आठ माह पहले ही मौत हो चुकी है।

MP

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की इस कारगुजारी का पता 17 नवंबर को उस वक्त लगा जब 81 वर्षीय बुजुर्ग शिवचरन पाठक के बेटे विनोद के मोबाइल पर मैसेज आया कि शिवचरन पाठक को कोरोना के सभी टीके लग चुके हैं। पिता शिवचरन पाठक के वैक्सीनेशन कम्पलीट होने का मोबाइल में मैसेज देखकर विनोद पाठक का माथा ठनका, क्योंकि शिवचरन पाठीक की तो 10 मई 2021 को ही मौत हो गई थी। परिजनों ने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया।

विनोद पाठक ने बताया कि उनके पिता को 9 अप्रैल को 2021 को कोरोना वायरस की पहली डोज लगाई गई थी। उस वक्त रजिस्ट्रेशन के लिए बेटे विनोद का मोबाइल नंबर यूज किया गया था। इसके बाद 10 मई 2021 को गैंगरीन रोग की वजह से मौत हो गई। विनोद पाठक ने पिता का प्रमाण पत्र डाउनलोड किया तो पता चला कि उनको 17 नवंबर को दूसरी डोज लगाई गई है। उसी का मैसेज आया है। जबकि दूसरी डोज से आठ माह पहले ही उनकी मौत हो गई।

बता दें कि कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार सौ फीसदी लोगों को टीका लगाना चाह रही है। सभी बड़े जिलों को दिसंबर तक 100 फीसदी टीकाकरण करने का टारगेट दिया गया है। इसके बाद लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। मामला ग्वालियर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा की जानकारी में आया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। जो भी स्वास्थ्यकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+