Gwalior News: हाईकोर्ट की सुरक्षा तोड़ते हुए कैंपस में घुसी प्रेमी-प्रेमिका सवार कार, मचाया अपरा-तफरी
Gwalior News: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के पहले और दूसरे गेट के बैरियल को तोड़कर तेज़ रफ्तार में स्विफ्ट कार पोर्च तक जा पहुंची।
स्विफ्ट कार में युवती और युवक सवार थे और जब तेज रफ्तार में कार अंदर पहुंची तो कोर्ट में अफरातफरी मच गई आनन फानन में यहां पुलिस फोर्स मौक़े पर पहुंचा। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कर सवार लोगों को और कार हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बैच स्थित है। हाई कोर्ट खुलने के बाद सुरक्षाकर्मी गेट पर तैनात थे और 12:00 के करीब एक तेज रफ्तार कर गेट बेरियल को तोड़कर हाईकोर्ट पोर्च तक पहुंच गई इसके बाद हाई कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।
यहां कोर्ट गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को रुकवाया और कार सवार लोगों को अपनी कस्टडी में लेकर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को मौके की जानकारी दी। एमपी हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की सुरक्षा में इसे बड़ी चूक माना जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कार में सवार युवक युवती और अन्य लोगों को पकड़ा और थाने ले गई। सीएसपी चंद्रभान सिंह के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है, लड़का लड़की शादी करना चाहते हैं और परिजन विरोध कर रहे हैं
उन्होंने कहा हाई कोर्ट में बिना अनुमति इस तरह घुसना अपराध है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर हाई सिक्योरिटी जोन में इस तरह दो कारों के घुसने की घटना के बाद गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर /मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications