तीन पुलिसकर्मियों के हत्या के मामले में आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

गुना के आरोन इलाके मे पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

गुना, 14 मई। गुना के आरोन इलाके में शिकारियों द्वारा तीन पुलिसकर्मियों के हत्या के मामले में शिवराज सरकार एक्शन मूड में आ गई है वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों के घरों को जमींदोज करने के लिए बिदौरिया गांव में बुलडोजर पहुंच गया। यहां बुलडोजर के द्वारा आरोपियों के घरों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।

bulldozer

शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को गुना जिले के आरोन इलाके में शिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की जान चली गई। इसके अलावा पुलिस की गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी घायल हो गया। इस सनसनीखेज वारदात की गूंज भोपाल तक सुनाई दी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लेते हुए सबसे पहले ग्वालियर आईजी अनिल शर्मा को हटाने का निर्णय लिया, इसके बाद सीएम ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए।

वारदात के कुछ घंटे बाद ही बुलडोजर से गिरा दिए गए आरोपियों के मकान
सीएम शिवराज सिंह के सख्त निर्देश के बाद गुना प्रशासन एक्शन मूड में आ गया और प्रशासन का बुलडोजर बिदौरिया गांव पहुंच गया। यहां आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज करने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को उठाया
तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अब तक 10 संदिग्धों को उठा लिया है। पुलिस लगातार आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। एक सैकड़ा से अधिक पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में इधर उधर दबिश देते घूम रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में कुल 7 आरोपी शामिल हैं।

मुठभेड़ में शामिल नौशाद नाम के शिकारी का शव हुआ बरामद
आरोन इलाके में पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में नौशाद नाम के शिकारी भी शामिल होना बताया गया है नौशाद का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है नौशाद बिदौरिया गांव का रहने वाला था।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
आरोन इलाके में शिकारियों साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ श्रद्धांजलि दी गई। तीन शहीदों में शामिल प्रधान आरक्षक नीरज भार्गव का अंतिम संस्कार श्रीराम मुक्तिधाम में किया गया। शहीद नीरज भार्गव के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर उनके सिसोदिया कॉलोनी स्थित निवास से श्रीराम मुक्तिधाम तक अंतिम यात्रा निकाली गई। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे। शहीद नीरज भार्गव के 11 साल के बेटे ने शहीद को मुखाग्नि दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+