Gwalior News: डेयरी संचालक ने नहीं चुकाया पानी का बिल, नगर निगम के अधिकारी उठा ले गए भैंस
डेयरी संचालक पानी का करीब 1 लाख 29 हजार पानी का बिल जमा नहीं कर रहा था तो उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने घर में बंधी एक भैंस को जब्त कर ली और उसे अपने साथ रस्सी छोर कर ले गए।

Gwalior Municipal Corporation seized buffalo: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संपत्ति कर व जल कर बकाया वसूली का अनोखा मामला सामने आया है। 1 लाख 29 हजार जल कर जमा नहीं करने पर नगर निगम के पीएचई कर्मचारियों ने डेयरी संचालक बालकृष्ण पाल की भैंस (Buffalo) जब्त कर ली। डेयरी संचालक कर्मचारियों से मिन्नतें करता रहा। लेकिन अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा और सबके सामने भैंस ले गए। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
Recommended Video
ग्वालियर नगर निगम संपत्ति कर बकाएदारों के खिलाफ वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर निगम के अधिकारी वार्ड नंबर 35 के डलिया वाला वार्ड में रहने वाले डेयरी संचालक बालकृष्ण पाल के डेयरी पहुंचे तो नगर निगम के कर्मचारियों से कहा कि मेरे पास बिल भरने के लिए इतने रुपए नहीं है। इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने उसके घर में बंधी एक भैंस छोर ले गए।

नगर निगम के कमिश्नर किशोर कन्याल ने जानकारी दी कि ग्वालियर लगातार वसूली अभियान में फिसड्डी होता जा रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि उपभोक्ता जलकर और संपत्ति कर को नहीं भर रहे हैं। यही कारण है कि अबकी बार वसूली अभियान में कड़ाई से कारवाही की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा वसूली हो सके।
इसी को लेकर नगर निगम की अधिकारी कर्मचारी ने डेयरी संचालक से बिल भरने के लिए बार-बार नोटिस भेज रहे थे और उसने मना किया तो उसकी भैंस को जप्त कर लिया गया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख से ऊपर है। लाल टिपारा मोहल्ले में मौजूद आदर्श गौशाला में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। जब तक वह जलकर बिल नहीं भरता है तब तक उसकी भैंस नहीं दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications