Gwalior: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को माथे पर मारी गोली, कार लेकर पहुंचे युवक पर दर्जन भर फायर किए

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

gwalior News: छोटी बहन से हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद आरोपियों को समझाने पहुंचे बड़े भाई पर फायरिंग कर दी गई जिसमें युवक को जान से करने के लिए टारगेट कर उसके माथे पर गोली मारी गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की इस घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया और पूरे शहर की पुलिस इस पूरे मामले को सुलझाने में जुट गई है।

घटना ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर मार्केट की है जहां शाम के समय एक युवती के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था इसके बाद मामला ठंडा हुआ था लेकिन रात के समय घटना से नाराज युवक अर्जुन तोमर अपनी कार लेकर मौके पर पहुंचा था अभी उसने बातचीत शुरू हुई की थी कि आधा दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए और अर्जुन तोमर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई।

Brother shot on forehead for protesting against molestation of sister dozen shots fired at young man

उसकी गाड़ी में आधा दर्जन से अधिक गोली लगने के निशान मिले हैं इतने ही नहीं युवक को जान से मारने की नीयत से उसके माथे पर गोली मारी गई है जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

शहर के बीचो-बीच मुख्य बाजार में देर शाम हुई घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी यह बात क्लियर नहीं है कि युवक को गोली क्यों मारी गई है उसका इलाज किया जा रहा है और गोली निकलने का प्रयास किया जा रहा है युवक के होश में आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा।

सीसीटीवी वीडियो में फायरिंग करते नजर आए युवक

गोलीकांड की सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें आधा दर्जन से करीब युवक गोली कांड में घायल हुए युवक पर फायरिंग करते हुए नजर आए हैं पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+