'भाई आ गया अब शहर की खैर नहीं', हथियारों के साथ वीडियो वायरल कर पुलिस को दी खुली चुनौती
Gwalior News:ग्वालियर चंबल अंचल में हथियारों का प्रदर्शन कोई आम बात नहीं है। लेकिन बदमाश अब खुलेआम पुलिस को भी चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया हैं। जहां दो बदमाशो का तमंचे पर धमकी देते हुए रौब जमाने का वीडियो वायरल हुआ है।
इस वीडियो में दो बदमाश चलती हुई कार में अवैध हथियारों के साथ नजर आए हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी है।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हथियार हाथ में लेकर रेल बना रहे दो युवकों की ठसक देखने को मिली। जहां कार के अंदर बैठे दो बदमाश अवैध हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करते वीडियो में कैद हुए हैं।
बदमाशों ने पहले अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाया फिर उसे सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर पुलिस को खुली चुनौती भी दी है। बदमाशों ने पोस्ट किए वीडियो पर लिखा कि "भाई आ गया मेरा अब शहर की खैर नहीं"
वायरल वीडियो सोशल जो मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वह छोटू कठेरिया नाम से है जो कि ग्वालियर के घास मंडी इलाके का रहने वाला बताया गया है। छोटू कठेरिया पर पहले भी अवैध हथियारों के मामले में दर्ज है। फिलहाल क्राइम ब्रांच वायरल वीडियो की जांच के साथ यह जानकारी जुटा रही है कि वायरल वीडियो नया है या पुराना।
क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी सियाज केएम का कहना है कि पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। वीडियो पुराना है या नया है। इसका भी पता लगाया जा रहा है, ताकि सख्त कार्रवाई करके मैसेज दिया जा सके।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications