Zomato से फूड मंगाने वाले हो जाएं अलर्ट, परिवार ने मंगाया था Veg Burger, भेज दिया नॉनवेज
Gwalior News: थाटीपुर एरिया में एक शाकाहारी खाने में मांस के टुकड़े निकलने का मामला सामने आया है।
Gwalior News: ग्वालियर में ऑनलाइन फूड से जुड़ा हुआ एक मामला सामने आया है। जिसमें एक ब्राह्मण परिवार ने बर्गर ऑर्डर किया तो उसमें कुछ और ही आ गया। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
घटना बीते 2 फरवरी की है और सोशल मीडिया पर भी यह पूरा मामला सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें ऑर्डर करने वाले लोग ऑर्डर की गई खाद्य सामग्री के साथ ऑर्डर की स्लिप भी दिखा रहे हैं।

साथ ही लोगों का कहना है कि ये बेहद गलत बात है। इस तरह से कि गई इस हरकत से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। हमारे भीतर इतना आक्रोश और गुस्सा जमेटो और बर्गर बड्डी के प्रति है कि हम उसे व्यक्त नहीं कर सकते हैं और इसकी शिकायत हमने जमेटो और बर्गर बड्डी में भी की है। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया है।
उपभोक्ता फोरम में की गई शिकायत
थाटीपुर निवासी आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 2 फरवरी की रात उन्होंने अपने परिवार के साथ बर्गर और चोको लावा खाने का मन बनाया था। आशीष ने जोमैटो एप के जरिए शहर के बर्गर बड़ी रेस्टोरेंट से वेज बर्गर और चोको लावा ऑर्डर बुक किया था। कुछ ही समय बाद जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय फूड डिलीवर कर चला गया। घर के लोगों ने फ़ूड के पैकिट को खाने के लिए ओपन किया।
आशीष ने बताया कि उन्होंने जब बर्गर खाया तो उन्हें कुछ अजीब सा स्वाद लगा। आशीष शर्मा ने बर्गर के बीच की स्लाइस को खोलकर देखा तो उसमें नॉनवेज भरा हुआ था। उन्होंने चोको लावा का रैपर ओपन किया तो वह भी नॉनवेज निकला।
नॉनवेज बर्गर खाते ही घर के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। किसी ने कभी नॉनवेज नहीं खाया था। इसकी शिकायत आशीष ने जोमैटो कंपनी और बड़ी रेस्टोरेंट संचालक से की लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली। वह इस मामले को लेकर उपभोक्ता फोरम पहुंच गए।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications