Gwalior News: BJP कर सकती है MP के कई जिलों की कार्यकारिणी में बदलाव, ग्वालियर, गुना की सूची जल्द
मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जिलों की कार्यकारिणी में बदलाव कर सकती है। सूत्रों की माने तो ग्वालियर और गुना में बदलाव की सूची जल्द आ सकती है।

MP BJP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को एडजस्ट करने के लिए कई जिलों की कार्यकारिणी में बदलाव किए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही प्रदेश के उन जिलों की कार्यकारिणी में बदलाव किए जा सकते हैं, जहां नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिला अध्यक्षों द्वारा इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों के के क्रियान्वयन में आने वाली दिक्कतों की जानकारी के बाद बीजेपी संगठन इस पर सहमत हो गया है।
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के दर्जनभर जिलों में बीजेपी जिला कार्यकारिणी में बदलाव किए जाएंगे। खासतौर पर ग्वालियर चंबल संभाग में पर बीजेपी का फोकस अधिक है। ऐसे में संगठन चाहता है कि चुनाव से पहले सभी जिलों में ऐसी कार्यकारिणी बनाई जाए ताकि जिलाध्यक्ष को यह शिकायत ना रहे कि कार्यकारिणी के सदस्य सहयोग नहीं कर रहे हैं। कुछ जिलों में जिलाध्यक्ष बदल दिए जाने से जिला पदाधिकारियों द्वारा सहयोग नहीं किए जाने की शिकायत प्रदेश संगठन तक पहुंची हैं।
ग्वालियर और गुना की सूची जल्द
बीजेपी ने पिछले 6 माह में करीब डेढ़ दर्जन जिलों के जिला अध्यक्षों को बदला है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी तारतम में ग्वालियर और गुना की सूची जल्द आ सकती है। यह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के प्रभाव क्षेत्र में गिने जाते हैं। यह खासतौर पर सिंधिया समर्थकों का एडजस्टमेंट करना संगठन के लिए चुनौती है। इसी के चलते गुना और गवालियर के जिला अध्यक्षों से संगठन ने पदाधिकारियों की प्रस्तावित सूची मांगी है। गुना में 3 साल में दो जिला अध्यक्ष बने हैं और वर्तमान जिला अध्यक्ष कई बार कह चुके हैं कि पूर्व अध्यक्ष की कार्यकारिणी में शामिल सदस्य सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं गवालियर में एक बार ही जिलाध्यक्ष बदले हैं प्रभावी कार्यकारिणी पुरानी जिलों से आई प्रस्तावित कार्यकारिणी पर मंथन कर एक-दो दिन में पदाधिकारी और कार्यकारिणी की सूची जारी की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications