ब्राह्मणों पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी ने लिया यू-टर्न, मामला भी हुआ दर्ज

ग्वालियर में बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी ने अपने विवादित बयान से यूटर्न ले लिया है, प्रीतम सिंह पर एफआईआर भी दर्ज हो गई है

ग्वालियर, 18 अगस्त। ब्राह्मणों पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी का चारों तरफ विरोध होने पर प्रीतम सिंह लोधी ने अब अपने बयान पर सफाई दी है। प्रीतम सिंह लोधी ने कहा है कि उन्होंने यह बयान राम रहीम, आसाराम और मिर्ची बाबा जैसे लोगों के लिए दिया था। इससे पहले बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी पर शिवपुरी में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा ग्वालियर में भी ब्राह्मण समाज ने एसपी ऑफिस के बाहर प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

शिवपुरी में दर्ज की गई प्रीतम सिंह लोधी पर एफआईआर

शिवपुरी में दर्ज की गई प्रीतम सिंह लोधी पर एफआईआर

शिवपुरी में सर्व ब्राह्मण समाज के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी पर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। यह एफआईआर शिवपुरी के रन्नौद थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी पर धारा 153 ए और 505 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

ग्वालियर में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ ग्वालियर में भी आक्रोश देखने को मिला। ग्वालियर में ब्राह्मण समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। ब्राह्मण समाज के लोगों ने सिटी सेंटर स्थित एसपी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया और चक्का जाम तक कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी ने जिस तरह से ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

करणी सेना ने भी पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

करणी सेना ने भी पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन में करणी सेना भी उतर आई। करणी सेना ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करणी सेना का एक दल एसपी ऑफिस पहुंचा और यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से मुलाकात करके प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए एसपी को एक ज्ञापन सौंपा।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रीतम सिंह लोधी को किया तलब

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रीतम सिंह लोधी को किया तलब

प्रीतम सिंह लोधी का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने इसे गंभीरता से लिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रीतम सिंह लोधी को भोपाल तलब कर लिया है। पीतम सिंह लोधी से कहा गया है कि भोपाल पहुंचकर इस बात का स्पष्टीकरण दें कि उन्होंने इस तरह का बयान क्यों दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया

नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया

प्रीतम सिंह लोधी का विवादित बयान सामने आने के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है ।डॉक्टर गोविंद सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रीतम सिंह लोधी समाज में जाति विशेष को अपमानित करने का काम कर रहे हैं, समाज में भेदभाव पैदा कर रहे हैं, इसलिए वे सीएम से इस बात की गुजारिश करते हैं कि प्रीतम सिंह लोधी पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया जाए और उन्हें जेल भी भेजा जाए।

प्रीतम सिंह लोधी ने भी अपने बयान पर दी सफाई

प्रीतम सिंह लोधी ने भी अपने बयान पर दी सफाई

चारों तरफ से जब प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे तो प्रीतम सिंह लोधी ने भी अपने बयान पर सफाई दे दी। प्रीतम सिंह लोधी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने जो बयान दिया है वह राम रहीम आसाराम और मिर्ची बाबा जैसे लोगों के लिए दिया है जो गेरुए कपड़े पहन कर समाज को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ब्राह्मणों को तो देवता मानते हैं।

शिवपुरी में दिया था प्रीतम सिंह लोधी ने विवादित बयान

शिवपुरी में दिया था प्रीतम सिंह लोधी ने विवादित बयान

बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बेहद करीबी प्रीतम सिंह लोधी ने शिवपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था। इसी विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज की तरफ से प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे थे। गुरुवार को प्रीतम सिंह लोधी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+