ग्वालियर में सिंधिया और शिवराज खेमा आमने-सामने, सियासी टकराव है जारी

ग्वालियर में सिंधिया खेमे की बीजेपी और शिवराज खेमे के डॉ.नरोत्तम मिश्रा आमने सामने आ गए है, इधर सिंधिया को लेकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह के बेटे ने ट्वीट करते इशारों में साधा निशाना

ग्वालियर, 16 अगस्त। ग्वालियर में बीजेपी दो भागों में बंटी नजर आ रही है, इसमें एक खेमा सिंधिया का है तो दूसरा खेमा शिवराज का है। दोनों ही खेमे एक दूसरे के आमने सामने आ गए हैं। पूरा मामला लगातार लोगों के सामने भी आ रहा है। इसमें सिंधिया और उनके खेमे के लोग एक तरफ नजर आ रहे हैं और दूसरी तरफ शिवराज और उनके खेमे के लोग नजर आ रहे हैं।

सिंधिया खेमे की इमरती देवी और शिवराज खेमे के डॉ नरोत्तम मिश्रा आमने-सामने

सिंधिया खेमे की इमरती देवी और शिवराज खेमे के डॉ नरोत्तम मिश्रा आमने-सामने

ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे की इमरती देवी और शिवराज सिंह चौहान के खेमे के डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा आमने सामने आ गए हैं। पूरा मामला डबरा और पिछोर में हुए चुनावों से जुड़ा हुआ है। सबसे ताजा मामला पिछोर का है जहां डॉ नरोत्तम मिश्रा अपने खेमे का नगर परिषद अध्यक्ष बनाना चाहते थे जबकि इमरती देवी ने अपना रसूख दिखाते हुए अपने समर्थक को नगर परिषद की अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज करवा दिया।

इमरती देवी ने डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थक को भिजवा दिया था थाने

इमरती देवी ने डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थक को भिजवा दिया था थाने

इमरती देवी जब पिछोर पहुंची थी तो यहां डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के समर्थक बॉबी भार्गव ने इमरती देवी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी। बीजेपी की ही नेत्री के खिलाफ बीजेपी के समर्थक द्वारा नारेबाजी करना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है, हालांकि इमरती देवी ने शब्दों की मर्यादा लांघते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थक को जमकर लताड़ा और उसे थाने की हवा भी खिला दी।

डबरा नगरपालिका में भी इमरती देवी और गृहमंत्री आए आमने-सामने

डबरा नगरपालिका में भी इमरती देवी और गृहमंत्री आए आमने-सामने

डबरा नगर पालिका के अध्यक्ष चुनाव के दौरान भी मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी के बीच सियासी टकराव नजर आया, हालांकि यहां भी इमरती देवी ने बाजी मार ली और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने अपने समर्थक को नगर पालिका डबरा की अध्यक्ष की सीट पर काबिज करवा दिया। इस तरह एक बार फिर से शिवराज खेमे और सिंधिया खेमे के बीच टकराव नज़र आया।

रेलवे हॉकी स्टेडियम में निर्माण कार्य को लेकर भी बीजेपी आई दो फाड़ नजर

रेलवे हॉकी स्टेडियम में निर्माण कार्य को लेकर भी बीजेपी आई दो फाड़ नजर

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2 दिन पहले ही ग्वालियर के रेलवे हॉकी स्टेडियम में नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण किया था। इस लोकार्पण के दौरान ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर भी मौजूद रहे। हालांकि इसके तुरंत बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे रामू तोमर ने एक ट्वीट करके एस्ट्रोटर्फ का पूरा श्रेय अपने पिता नरेंद्र सिंह तोमर को दे दिया। उनके ट्वीट से सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच की सियासी टकराव भी खुलकर सामने आ गया।

कांग्रेस पहले से ही बीजेपी को तीन भागों में विभाजित बताती है

कांग्रेस पहले से ही बीजेपी को तीन भागों में विभाजित बताती है

बीजेपी की इस हालत को लेकर कांग्रेस पहले ही कई बार बयानबाजी कर चुकी है। कांग्रेस पहले कई बार कह चुकी है कि बीजेपी इस समय तीन भागों में बंटी हुई है एक भाग शिवराज बीजेपी दूसरा भाग महाराज बीजेपी और तीसरा भाग नाराज बीजेपी का है। इनमें से शिवराज बीजेपी और महाराज बीजेपी के बीच सियासी टकराव फिलहाल जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+