Gwalior News: पुलिस थाने के पास युवती का दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण, CCTV कैमरे में दिखे बदमाश

संबाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior News: ग्वालियर में दिनदहाड़े एक छात्रा का बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशो ने अपहरण कर लिया और उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर भाग निकले। अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। युवती भिंड जिले के लहार से बस में सवार होकर कर ग्वालियर रिश्तेदार के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। घटना का पता चलते ही पुलिस फोर्स ने नाकाबंदी कर दी है। वही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण का मामला किया गया है।

दरअसल, सोमवार की सुबह जिला भिंड लहार क्षेत्र के बरहा गांव में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा प्राची व्यास बस में सवार होकर ग्वालियर झांसी रोड थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर उतरी थी। युवती सेवढ़ा कॉलेज में BA की पढ़ाई कर रही है। छात्रा थाने से 300 मीटर दूर चंद्रवदनी नाका चौराहे स्थित एक पेट्रोल पंप पर उतरी थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और युवती को उठाकर बाइक पर जबरन बैठाकर भाग निकले।

Bike riding miscreants abducted a girl in broad daylight from Chandravadani Naka intersection, CCTV

सीसीटीवी से आरोपियों का पता लग रही पुलिस

पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। युवती ग्वालियर में कैलाश टॉकीज के पास रहने वाले अपने ताऊ सुनील व्यास के नवनिर्मित मकान के 23 नवंबर को होने वाले गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। घटना के बाद परिजन ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। घटना का पता चलते ही पुलिस फोर्स के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां थाना और क्राइम ब्रांच की टीमों को अपहरण करने वाले बदमाशो को पकड़ने के लिए लगाया है वही शहर की चारो तरफ नाकाबंदी कराई गई है और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आसपास मौजूद लोगों ने नहीं किया युवती को बचाने का प्रयास

खास बात यही है की घटना के वक्त आसपास लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने इन बदमाशों को रोकने की कोशिश नहीं की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर में नाकाबंदी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पूरे शहर की नाकाबंदी की गई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें घटना नजर आई है। इसके बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी की। फिलहाल युवती का सुराग नहीं लग सका है।

अपहरण के पीछे निकली है अलग कहानी

बताया गया है कि रोहित कुशवाह नाम के युवक से युवती की दोस्ती थी। कुछ दिन पहले वह घर में भी घुस गया था।इस दौरान परिजनों ने उसे पकड़ लिया था। इसलिए उस पर संदेह है। कुछ लोगों को जब पुलिस ने उसके फोटो दिखाए तो वह बोले- बस के आने से पहले वह खड़ा हुआ था। इसके आधार पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+