समलैंगिक दोस्त के साथ पत्नी बनकर रहना चाहता था छत्रपाल, इसलिए कर दी हत्या

ग्वालियर में समलैंगिकता की वजह से एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी

ग्वालियर, 8 अगस्त। 5 अगस्त को ग्वालियर के शिव नगर में छत्रपाल सिंह बघेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छत्रपाल सिंह बघेल अपने समलैंगिक दोस्त की पत्नी बनकर रहना चाहता था और इसके लिए वह अपने दोस्त पर दबाव बना रहा था। इसी वजह से उसके दोस्त ने छत्रपाल की गोली मारकर जान ले ली।

crime

छत्रपाल की शिवनगर में हुई थी हत्या
सिरोल इलाके में रहने वाले छत्रपाल सिंह बघेल की हत्या 5 अगस्त को गोली मारकर कर दी गई थी। छत्रपाल का शव उसके पड़ोस में ही रहने वाले यदुनाथ सिंह के घर में पड़ा मिला था। परिजनों ने यदुनाथ सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने यदुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

छत्रपाल को घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी
छत्रपाल के परिजनों ने आरोप लगाया था कि छत्रपाल को यदुनाथ अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर से ही बुला कर ले गया था और छत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने यदुनाथ सिंह समेत उसके दो साथियों पर एफआईआर दर्ज करते हुए यदुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था चक्का जाम
छत्रपाल की मौत के बाद छत्रपाल के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया था। इस दौरान सिरोल थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों के साथ मृतक के परिजनों की धक्का-मुक्की भी हो गई थी। इसके बाद मौके पर बीज विकास निगम के अध्यक्ष मन्नालाल गोयल पहुंचे थे और उन्होंने मामला शांत कराया था।

हत्या की चौंकाने वाली वजह निकल कर आई सामने
पुलिस ने इस हत्या के कारणों की जब जांच शुरू की तो पुलिस हैरान रह गई, क्योंकि जो कुछ निकल कर सामने आया वह काफी चौंका देने वाला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छत्रपाल की हत्या उसके दोस्त यदुनाथ सिंह ने गोली मारकर सिर्फ इसलिए कर दी थी क्योंकि छत्रपाल यदुनाथ सिंह की पत्नी बन कर उसके घर में रहना चाहता था। पुलिस ने बताया कि छत्रपाल और यदुनाथ सिंह के बीच समलैंगिक संबंध थे। छत्रपाल यदुनाथ सिंह के साथ पत्नी की तरह घर में रहने का दबाव बना रहा था और इसी बात से परेशान होकर यदुनाथ सिंह ने छत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+