Gwalior News: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 25 दिसंबर तबला दिवस के रूप में हुआ घोषित, बना गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड

संवाद सूत्र- पकंज श्रीमाली

Gwalior News: ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है उन्होंने ग्वालियर में तबला वादन के ताल दरबार कार्यक्रम में शामिल होते हुए घोषणा की है कि अब से 25 दिसंबर को हर वर्ष तबला दिवस के रूप में मनाया जाएगा और मध्य प्रदेश सरकार 25 दिसंबर को तबला दिवस के रूप में घोषित करेगी।

ग्वालियर में ऐतिहासिक किले पर आज देश भर से ग्वालियर पहुंचे 1500 से अधिक तबला वादकों द्वारा एक साथ प्रस्तुति देते हुए तबला वादन का गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड बनाया है. इस अनुपम मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी ग्वालियर किले पर पहुंचे. जहां तबला वादकों द्वारा मुख्यमंत्री के सामने ही तबला वादन की जोरदार प्रस्तुति दी।

Big announcement by CM Mohan Yadav, December 25 declared as Tabla Day, made Guinness World Record

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तबला वादन में ग्वालियर को गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड मिलने के बाद मंच से ही घोषणा कर दी कि अब से हर वर्ष 25 दिसंबर को तबला वादन दिवस मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार का यह विशेष आयोजन होगा। मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन को चिर स्मरणीय बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तबला वादन दिवस पर अब हर वर्ष तबला वादन से जुड़ा कोई ना कोई आयोजन किया जाएगा जिससे तबला वादन से जुड़ी प्रतिभाओं को भी एक बड़ा मंच मिल सके।

Recommended Video

    CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 25 दिसंबर तबला दिवस के रूप में हुआ घोषित, बना गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड
    Big announcement by CM Mohan Yadav, December 25 declared as Tabla Day, made Guinness World Record

    उन्होंने यहां ग्वालियर तबला वादन के लिए देशभर से पहुंचे तबला वादकों का आभार भी जताया और कहा कि ग्वालियर संगीत की राजधानी है और आज ग्वालियर की धरती पर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना है।

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष तोमर भी रहे मौजूद

    ग्वालियर किले पर आयोजित हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा के नए अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश की कैबिनेट में आज शपथ लेने वाले मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+