Gwalio News: लोकसभा चुनाव से पहले सिंधिया ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, 200 से ज्यादा कांग्रेसी BJP में शामिल

Gwalior News: मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के बाद भी पार्टी बदलने वालों का सिलसिला जारी है। इस बार चंबल क्षेत्र में कांग्रेस को एक और झटका लगा है, जहां से दो सैकड़ा नेता ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिन्हें चंबल क्षेत्र में बूथ-बूथ पर जनसम्पर्क करने के लिए भेजा गया है, वह अपने दौरे के दौरान चंबल के एक जिले में विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ मिल रहे हैं। इसी दौरान सिंधिया ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है।

Before Lok Sabha elections 2024 Jyotiraditya Scindia included more than 200 Congressmen in BJP

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक राकेश सिंह मावई के नेतृत्व में 228 कार्यकर्ताओं ने सिंधिया महल में भाजपा का समर्थन किया है। राकेश मावई, जो मुरैना विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे थे, ने पिछले दिनों भाजपा का समर्थन लेने का ऐलान किया था।

बुधवार को ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में सिंधिया ने राकेश मावई के समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। यहां से सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता ने भाजपा में शामिलीकरण का एलान किया। शामिल होने वाले पदाधिकारियों में मुरैना की महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संजू शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष हसनैन खान, बानमोर ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष एवं मुरैना दक्षिण के सभी सेक्टर एवं मुरैना उत्तर के 15 सेक्टर एवं 7 मंडल एवं जिला पदाधिकारी और ब्लॉक पदाधिकारी समेत आईटी सेल की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी शामिल हैं।

Before Lok Sabha elections 2024 Jyotiraditya Scindia included more than 200 Congressmen in BJP

सिंधिया का सक्रिय दौरा

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्हें चंबल क्षेत्र में बूथ-बूथ पर जनसम्पर्क करने का कार्य मिला है, और वह हर जिले में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं। इसी दौरान सिंधिया ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है, जिससे कांग्रेस को क्षेत्र में मजबूती प्राप्त करने में और कठिनाई हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+