Gwalior News: SAF पुलिसकर्मी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की कोशिश, पिता और भाई से हुआ था झगड़ा

gwalior News: ग्वालियर के गिरवाई इलाके में रहने वाले एसएएफ आरक्षक की हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। उसकी लाश झाड़ियों में मिली। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।

मृतक का एक रोज पूर्व पिता और भाई से झगड़ा हुआ था आशंका है कि झगडे में ही उसकी मौत हुई जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना थी। पुलिस ने फिलहाल पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Attempt to dispose of dead body after killing SAF policeman, incident in Girwai Sikandar Kampu area

ग्वालियर के गिरवाई स्थित सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाला अंशुमान उर्फ शानू राजावत एसएएफ में आरक्षक था। उसकी पोस्टिंग भोपाल में है। वह भोपाल से ग्वालियर आया था। वह छुट्टी पर ग्वालियर आया था। रात को गिरवाई इलाके से कुछ लोग गुजर रहे थे, तभी इनकी नजर पड़ी तो झाड़ियों में उसकी लाश पड़ी हुई थी।

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गिरवाई थाने की फोर्स यहां पहुंच गई। रात में ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पड़ताल शुरू की गई। मृतक की पहचान अंशुमान राजावत के रूप में हुई। उसके बारे में पता लगा है कि वह एसएएफ में आरक्षक था। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।

पिता और भाई रात को बाईक से निकलते मिले

घटना के बाद पुलिस निकल ही रहीं थीं तभी दो लोग बाईक से निकलते दिखे जिनकी पहचान मृतक के भाई और पिता के रूप में हुई जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस मृतक के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाल रही है। जिससे यह पता लग सके कि आखिरी समय उसने किससे बात की। किसके संपर्क में वह था। जहां घटना हुई वहां आसपास कैमरे नहीं है, इसलिए पुलिस पूरे रास्ते पर लगे कैमरे देख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+