Gwalior news: धर्म परिवर्तन करवा कर किया निकाह फिर पूजा करने से रोका, मामला दर्ज

ग्वालियर में महिला का जबरन करवाया धर्म परिवर्तन, निकाह करने के बाद महिला को पूजा से रोका, पूजा करने पर की जाती थी पिटाई, प्रताडि़त महिला पहुंची थाने

Gwalior में एक महिला का जबरन धर्मांतरण करवा दिया गया। धर्मांतरण करवाने के बाद महिला का निकाह हुआ और निकाह होने के बाद महिला पर जुल्म होना शुरू हो गया। महिला जब अपने भगवान की पूजा करती तो महिला को पीटा जाता और उसे प्रताड़ित किया जाता। पीड़ित महिला ने इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई तो हिंदूवादी संगठन महिला की मदद के लिए आगे आए।

gwalior

पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली महिला पर हुआ जुल्म
पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली एक महिला की शादी आगरा में हुई थी। छत्तीसगढ़ निवासी इस महिला को शादी के बाद पति का ठीक से सुख नहीं मिल सका। पति के साथ रहते हुए महिला के 2 बच्चे तो हो गए लेकिन पति अक्सर महिला को प्रताड़ित करने लगा और एक दिन महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली। इस वजह से महिला बेसहारा हो गई।

ग्वालियर आकर करने लगी मजदूरी
पति का साथ छूट जाने के बाद महिला अपने दो बच्चों को लेकर ग्वालियर आ गई और यहां स्टोन पार्क की फैक्ट्री में मजदूरी करने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात सोहेल खान नाम के एक शख्स से हो गई। सोहेल खान ने महिला को अपनी मीठी बातों में उलझा लिया और महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने जब शादी की जिद की तो सोहेल ने महिला का जबरन धर्मांतरण करवा दिया और इसके बाद उसके साथ निकाह किया।

पूजा करने पर हो जाती थी पिटाई
निकाह को जाने के बाद महिला पर सोहेल खान और उसके परिवार के लोग अत्याचार करने लगे। महिला जब भी पूजा करती तो सोहेल उसकी पिटाई कर देता। महिला अपने भगवान और अपनी पूजा छोड़ने को तैयार नहीं थी जबकि सोहेल किसी भी हाल में महिला को पूजा नहीं करने देना चाहता था। सोहेल लगातार महिला पर अत्याचार करता रहा।

हिम्मत दिखाकर महिला ने उठाई आवाज
लगातार प्रताड़ना झेल रही महिला ने हिम्मत जुटाई और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए हिंदू संगठनों से संपर्क किया। हिंदू संगठनों ने महिला की पीड़ा को समझा और महिला की मदद के लिए हिंदू संगठन महिला को अपने साथ लेकर पुरानी छावनी थाने पहुंचे।

महिला की शिकायत पर हुआ सोहेल खान के खिलाफ मामला दर्ज
हिंदूवादी संगठनों ने पीड़िता का सहयोग किया तो पीड़िता को हिम्मत आ गई। महिला ने पुरानी छावनी थाना पहुंचकर सोहेल खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+