Gwalior News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के ग्वालियर पहुंचते ही बदले पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री के सुर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ग्वालियर पहुंचते ही भाजपा से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा के सुर बदल गए हैं उन्होंने कहा है कि मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं और पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा, सिंधिया के दक्षिण से चुनाव लड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि अगर वह लड़े तो मुझे सबसे अधिक खुशी होगी।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभी भी ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है ऐसे में दक्षिण विधानसभा से मुख्य दावेदार और पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा भी दक्षिण विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी जताई जा रही थी और जब उन्हें टिकट फाइनल होने के संकेत नहीं मिले तो उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की थी लेकिन आज ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पहुंचते ही उनके सुर बदल गए।

As soon as Scindia reached Gwalior, the tone of minister who was angry with party changed

उन्होंने अपनी नाराजगी पर सफाई देते हुए कहा है कि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी आदेश देगी उस निर्णय का पालन करूंगा, और पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी उसे विजय बनाने के लिए हम सब पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा की टिकट वितरण को लेकर कोई नाराजगी नहीं है।

सिंधिया जी के चुनाव लड़ने का एक-एक कार्यकर्ता को इंतजार

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा की जा रही मांग पर उन्होंने कहा कि मुझे और दक्षिण विधानसभा के एक-एक कार्यकर्ता को खुशी होगी अगर सिंधिया जी उम्मीदवार बनते हैं. उन्होंने कहा कि वैसे तो मैंने टिकट मांगा ही नहीं है और पिछले चार बार भी पार्टी ने एक जिम्मेदार कार्यकर्ता समझते हुए जो जिम्मेदारी थी उसे पूरा करने का प्रयास किया. और इस बार भी पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम करूंगा।

पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रवीण पाठक ने किया था पराजित

ग्वालियर दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी चार बार नारायण सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बन चुकी है और वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं लेकिन पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रवीण पाठक ने उन्हें चुनाव में शिखस्त दी थी और इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक दक्षिण विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+