Gwalior news: गद्दा गोदाम और गजक की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
ग्वालियर में गद्दा गोदाम और गजक दुकान में लगी आग, सबकुछ जलकर हुआ राख, लाखों रुपए का हुआ नुकसान, आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
Gwalior में दीपावली की रात को दो स्थानों पर आगजनी की घटना हो गई। इस आगजनी में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पहली घटना सागर ताल रोड स्थित गद्दा गोदाम में हुई जहां आग लगने से सब कुछ स्वाह हो गया, वहीं दूसरी घटना महाराजा कॉम्प्लेक्स में स्थित गजक की दुकान में हुई। दुकान में रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया।

गद्दा गोदाम में लगी अचानक भीषण आग
सागर ताल रोड पर साबिर खान गद्दा और फर्नीचर का गोदाम संचालित करते हैं। रोज की तरह साबिर खान दीपावली को भी अपना गोदाम बंद करके अपने घर चले गए थे और खाना खाकर सो गए। रात के वक्त उनके पास फोन पहुंचा और गोदाम के पड़ोसी ने उन्हें बताया कि उनके गोदाम में भीषण आग लग गई है। यह सुनकर साबिर तुरंत अपने गोदाम पर आ गए लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वे दो गोदाम के अंदर प्रवेश नहीं कर सके।
Recommended Video

फायर ब्रिगेड के अमले को दी गई सूचना
गोदाम में आग लगने की खबर जैसे ही फायर ब्रिगेड के अमले तक पहुंची तो फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को बुझाना शुरू कर दिया। पांच गाड़ियों के पानी से गोदाम में लगी आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक गोदाम में रखा हुआ माल जलकर राख हो गया।

60 लाख का हो गया साबिर को नुकसान
गोदाम संचालक साबिर ने बताया कि शादियों में लोगों को सामान देने के लिए उसने गोदाम में काफी मात्रा में फर्रीचर और गद्दे खरीद के रख लिए थे लेकिन अचानक सब कुछ खत्म हो गया। साबिर ने बताया कि इस पूरी आगजनी में उसे तकरीबन 60 लाख का नुकसान हो गया। आगजनी ने साबिर को बर्बाद कर दिया।

महाराजा कॉम्प्लेक्स में स्थित गजक दुकान भी जली
महाराजा कॉम्प्लेक्स में स्थित गजक की दुकान में भी दीपावली की रात को अचानक आग लग गई। इस आगजनी में पूरी दुकान का सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक बाबू सिंह की यह दुकान बाबा गजक भंडार के नाम से प्रसिद्ध थी लेकिन आग में सब कुछ बर्बाद हो गया। जानकारी मिलने पर बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल पहुंचे और उन्होंने बाबू सिंह को ढांढस बंधाया।












Click it and Unblock the Notifications