Gwalior News: अमित शाह रात को करेंगे चुनावी सभा, ग्वालियर में ही रुकेंगे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

MP Assembly Election 2023: केंद्रीय सहकारिता और गृहमंत्री अमित शाह आज ( चार नवम्बर ) को एक बार फिर ग्वालियर के दौरे पर आ रहे हैं। तीन माह में यह उनकी तीसरी यात्रा है। यहां ग्वालियर के हजीरा के इंटक मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह के दौरे की विधिवत सूचना ग्वालियर में पार्टी पदाधिकारी के पास पहुंच चुकी है, ऐसे में उनके दौरे को देखते हुए पार्टी ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है, जिससे उनकी आमसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके। गौरतलब है कि 2018 में मिली पराजय के बाद इस बार ग्वालियर चम्बल की कमान मोदी और शाह ने खुद अपने हाथों में ले रखी है।

Amit Shah will hold election rally at night, will stay in Gwalior only, tight security arrangements

यह रहेगा कार्यक्रम

बीजेपी सूत्रों के अनुसार शाह 4 नवम्बर को अंचल में चार जनसभाओ और रोड शो करेंगे । वे करैरा और पिछोर के बाद रात साढ़े सात बजे ग्वालियर के इंटक मैदान पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा का संबोधित करेंगे । शाह रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही करेंगे।

तैयारियों में जुटी भाजपा

भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री आज 4 नवम्बर को ग्वालियर दौरे पर आ रहे हैं। वह ग्वालियर के साथ ही शिवपुरी और आसपास के जिलों में भी जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं लेकर भाजपा के पक्ष में जन समर्थन जुटाएंगे । ग्वालियर के हजीरा स्थित मैदान में उनकी आमसभा होगी इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी की है और इस आम सभा में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। इंटक मैदान पर सभा की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं ।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उधर शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है। शाह की यात्रा को लेकर देर रात तक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की समीक्षा की गई । इसमें एक हजार से अधिक बल लगाया जा रहा है । इसके अलावा एयरपोर्ट, सभा स्थल और होटल उषा किरण को नो फ्लाई झोंन घोषित का आदेश भी देर रात पुलिस अधीक्षक ने जारी किया।

पीएम मोदी को भी लाने की तैयारी

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि अमित शाह के दौरे के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जल्द दौरा होगा जिसके लिए डेट फाइनल होने का इंतजार है लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर और आसपास के जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारी की जा रही है और वह भी शीघ्र जाकर ग्वालियर में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे।

शाह का तीन माह में तीसरा दौरा

भाजपा ने ग्वालियर चम्बल अंचल में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है क्योंकि 2018 में इस अंचल में मिली करारी हार की बजह से ही भाजपा को अपनी पंद्रह साल पुरानी मजबूत सरकार गंवाना पड़ी थी और कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बन गयी थी । हालांकि जोड़तोड़ करके बीजेपी ने फिर से अपनी सरकार तो बना ली लेकिन अब भाजपा हर हाल में ग्वालियर चंबल संभाग जीतना चाहती है । यही वजह है कि गृहमन्त्री अमित शाह सितम्बर और अक्टूबर में ग्वालियर का दौरा कर चुके है।

Amit Shah will hold election rally at night, will stay in Gwalior only, tight security arrangements

पीएम भी 19 दिन में दो बार आ चुके है ग्वालियर

इतना ही नही प्रधानमंत्री अमित शाह ने भी इस अंचल पर फोकस कर रखा है । वे 2 अक्टूबर को ग्वालियर आये थे और यहां मेला मैदान में एक भीड़ भरे आयोजन में शिरकत कर चुके हैं । जबकि 21 अक्टूबर को वे सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे। अब इस माह फिर अंचल में लाकर उनकी आमसभा कराने की तैयारी है।

2018 में भाजपा को मिलीं थी सिर्फ 7 सीट

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में आये परिणामो में भाजपा को तगड़ा झटका लगा था । ग्वालियर चम्बल अंचल की 34 सीट में से भाजपा महज 7 पर सिमट गई थी । काँग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 सीटें जीत ली थी इसका नतीजा यह निकला था कि प्रदेश में पंद्रह साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापिसी हुई थी । इस बार भाजपा काँग्रेस को ऐसा कोई मौका नही देना चाहती और जीत की पटकथा लिखने खुद मोदी - शाह मैदान में आकर जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+