Gwalior News: अमित शाह तीसरी बार फिर आएंगे ग्वालियर, सभा करेंगे ,मोदी को भी फिर बुलाने की तैयारी

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

Gwalior Amit shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी चार नवम्बर को एक बार फिर ग्वालियर के दौरे पर आएंगे। तीन माह में यह उनकी तीसरी यात्रा है। यहां ग्वालियर के हजीरा के इंटक मैदान में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह के दौरे की विधिवत सूचना ग्वालियर में पार्टी पदाधिकारी के पास पहुंच चुकी है ऐसे में उनके दौरे को देखते हुए पार्टी ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। जिससे उनकी आमसभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके। गौरतलब है कि 2018 में मिली पराजय के बाद इस बार ग्वालियर चम्बल की कमान मोदी और शाह ने खुद अपने हाथों में ले रखी है।

Amit Shah will come to Gwalior for the third time, will hold a meeting, preparations for Modi too

भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री 4 नवम्बर को ग्वालियर दौरे पर आ रहे हैं। वह ग्वालियर के साथ ही शिवपुरी और आसपास के जिलों में भी जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं लेकर भाजपा के पक्ष में जन समर्थन जुटाएंगे । ग्वालियर के हजीरा स्थित मैदान में उनकी आमसभा होगी इसके लिए पार्टी ने पूरी तैयारी की है और इस आम सभा में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

पीएम मोदी को भी लाने की तैयारी

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि अमित शाह के दौरे के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जल्द दौरा होगा जिसके लिए डेट फाइनल होने का इंतजार है लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर और आसपास के जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारी की जा रही है और वह भी शीघ्र जाकर ग्वालियर में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे।

शाह का तीन माह में तीसरा दौरा

भाजपा ने ग्वालियर चंबल अंचल में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है क्योंकि 2018 में इस अंचल में मिली करारी हार की बजह से ही भाजपा को अपनी पंद्रह साल पुरानी मजबूत सरकार गंवाना पड़ी थी और कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बन गयी थी। हालांकि जोड़तोड़ करके बीजेपी ने फिर से अपनी सरकार तो बना ली लेकिन अब भाजपा हर हाल में ग्वालियर चंबल संभाग जीतना चाहती है। यही वजह है कि गृह मंत्री अमित शाह सितम्बर और अक्टूबर में ग्वालियर का दौरा कर चुके है।

पीएम भी 19 दिन में दो बार आ चुके है ग्वालियर

इतना ही नही प्रधानमंत्री अमित शाह ने भी इस अंचल पर फोकस कर रखा है । वे 2 अक्टूबर को ग्वालियर आये थे और यहां मेला मैदान में एक भीड़ भरे आयोजन में शिरकत कर चुके हैं । जबकि 21 अक्टूबर को वे सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे। अब इस माह फिर अंचल में लाकर उनकी आमसभा कराने की तैयारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+