Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amit shah gwalior visit: 'शिवराज जी ने कराया है कोई बड़ा यज्ञ इसलिए मध्य प्रदेश है सुर्खियों में'-अमित शाह

ग्वालियर के मेला मैदान में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया सभा को संबोधित, शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की, मोदी सरकार की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया, कांग्रेस पर साधा निशाना

Amit shah ने ग्वालियर के मेला मैदान पहुंच कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार समेत केंद्र की मनमोहन सरकार पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की। उज्जैन में हुए महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम की भी अमित शाह ने जमकर तारीफ की।

शिवराज जी ने कराया है कोई बड़ा यज्ञ

शिवराज जी ने कराया है कोई बड़ा यज्ञ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेला मैदान में मौजूद विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शायद शिवराज जी ने कोई बड़ा यज्ञ कराया है यही वजह है कि मध्य प्रदेश रोज सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे और महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करके गए। उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल लोकार्पण जैसा भव्य नजारा मैंने अपनी जीवन में नहीं देखा।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

अमित शाह ने अपने संबोधन में जहां मोदी सरकार की तारीफ की वहीं कांग्रेस की तत्कालीन सरकार पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में केदारनाथ, बद्री धाम, उज्जैन और काशी विश्वनाथ का उद्धार नहीं किया, उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत को खस्ताहाल में डाल दिया। अमित शाह ने महादजी सिंधिया की वीरता को प्रणाम किया और शिवाजी महाराज को भी याद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजमाता और हमारे कुशाभाऊ को भारतीय जनता पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी कभी भूल नहीं सकता।

ग्वालियर आकर अमित शाह ने अटल जी को भी किया याद

ग्वालियर आकर अमित शाह ने अटल जी को भी किया याद

अमित शाह ने अपने संबोधन में ग्वालियर की धरती पर अटल जी को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने इसी भूमि को अपनी कर्मभूमि बनाया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्होंने पहली बार बनाई और सभी को संदेश दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कैसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह संयुक्त सरकार थी लेकिन फिर भी उन्होंने एक बड़ा संदेश दिया था।

एयरपोर्ट के भूमि पूजन के लिए सिंधिया को दी बधाई

एयरपोर्ट के भूमि पूजन के लिए सिंधिया को दी बधाई

अमित शाह ने एयरपोर्ट के भूमि पूजन के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सिंधिया जी ने एयरपोर्ट की प्लानिंग की है उससे लगता है कि देश के सबसे अच्छे हवाई अड्डों में हमारा ग्वालियर का एयरपोर्ट होगा। अमित शाह ने आगे बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने गांव से लेकर शहर तक हर गरीब को घर देने का लक्ष्य रखा।

कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना

कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना

अमित शाह ने प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार पर भी निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि बीच में कमलनाथ की सरकार आई थी कमलनाथ की सरकार ने सारी योजनाएं बंद कर दी थीं, यहां तक कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पैसे नहीं दिए और सारी योजनाएं बंद कर दीं लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद फिर से इन योजनाओं को पटरी पर लाए और इन योजना को 2024 से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया।

पानी की समस्या पर भी बोले अमित शाह

पानी की समस्या पर भी बोले अमित शाह

अमित शाह ने पानी की समस्या पर भी बोलते हुए कहा कि यहां का चंबल का पानी जमुना से होते हुए गंगा में पहुंचता है और गंगा से होते बंगाल तक जाता है लेकिन यहां हर घर में पानी नहीं पहुंचता है इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा हर व्यक्ति के घर में नल से जल पहुंचाने का कार्य किया उसे भी कमलनाथ ने बंद कर दिया लेकिन हमारे शिवराज जी ने उस योजना को फिर से चालू किया।

नए एयर टर्मिनल के बारे में भी दी जानकारी

नए एयर टर्मिनल के बारे में भी दी जानकारी

उन्होंने नए एयर टर्मिनल की खासियत बताते हुए यह भी बताया कि यहां कार्गो टर्मिनल बना है जो ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी लघु उद्योग का माल और उत्पाद पूरे विश्व के अंदर भेजने के काम आएगा, इससे क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे और क्षेत्र के अंदर बहुत तेजी से विकास होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+