अलका लांबा ने कहा अपराधियों को नपुंसक बनाने का सरकार लाए कानून, संदेशखालि हिंसा को लेकर दिया बयान
Alka Lamba: ग्वालियर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंची। और कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस नेत्रियों की बैठक में शामिल हुई।
बैठक से पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए अलका लांबा ने कहा कि मध्य प्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराध में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भाजपा से जुड़े हुए अपराधियों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रहा है।

अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।लेकिन उन में कानून का कोई डर नहीं है। भाजपा सरकारअपराधियों को संरक्षण दे रही है।
अलका लांबा ने पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हुई हिंसा की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहले इसके विरोध में आवाज उठाई थी जिसके चलते आरोपी गिरफ्तार हो सके उनकी मांग है।
आरोपियों को फास्ट ट्रैक बनाकर जल्द से जल्द सजा दी जाए और आरोपियों को कम से कम फांसी की सजा हो लेकिन पश्चिम बंगाल के साथ ही मध्य प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों में जो अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए।
अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा कल गवालियर पहुंचेगी न्याय यात्रा अभी तक देश के जिन इलाकों से गुजरी है। वहां लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। ग्वालियर में भी यात्रा ऐतिहासिक रहेगी और राहुल गांधी का भरपूर स्वागत होगा।
अलका लांबा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में रोड़े अटका रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन राज्यों में राहुल गांधी की न्याय यात्रा मैं भाजपा सरकार द्वारा दिक्कत पैदा गई है। लेकिन मध्य प्रदेश में जनता राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का बड़ा बयान सामने आया है। लाम्बा ने नाबालिग बेटियों से अपराध करने वाले अपराधियों को नपुंसक बनाने का कानून लाने की मांग की है। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने ये मांग केंद्र और प्रदेश सरकार से की है।
उनका कहना है कि नाबालिगों के साथ हुए जघन्य अपराधों की फास्ट ट्रैक और स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होने के साथ ही दो-तीन माह में सुनवाई पूरी कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। इतना ही नहीं लाम्बा ने समाज में कठोर संदेश देने देश की नाबालिग बेटियों से जघन्य अपराध के अपराधियों को नपुंसक बनाए जाने का कानून बनाए जाने की मांग उठाई है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications