अब 1 घंटा 10 मिनट में तय हो जाएगा दिल्ली से ग्वालियर तक का सफर, शुरू हुई एयरबस सेवा
दिल्ली-ग्वालियर के बीच अब एयरबस सेवा शुरु हो गई है। गुरुवार को इस सेवा का विधिवत रुप से शुभारंभ किया गया।
ग्वालियर, 8 सितंबर। अब दिल्ली दूर नहीं रही है क्योंकि दिल्ली और ग्वालियर के बीच गुरूवार से एयरबस सेवा शुरू हो गई है। अब दिल्ली से ग्वालियर तक का सफर महज 1 घंटा 10 मिनट में पूरा हो जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में इस सेवा का शुभारंभ किया गया। पहले दिन दिल्ली से एयरबर द्वारा आए यात्रियों का स्वागत भी किया गया।

इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की एयरबस
इंडिगो एयरलाइंस ने अब दिल्ली से ग्वालियर के लिए एयरबस सेवा शुरू कर दी है। गुरुवार को इस सेवा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया। इस शुभारंभ के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट समेत ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने दिल्ली से ग्वालियर के बीच शुरू हुई एअरबस के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।

एअरबस से ग्वालियर पहुंचे यात्रियों का किया गया स्वागत
दिल्ली-ग्वालियर के बीच शुरू हुई एअरबस में पहली उड़ान से ग्वालियर पहुंचे 90 यात्रियों का स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट समेत ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने दिल्ली से आने वाले सभी यात्रियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसी तरह ग्वालियर से दिल्ली रवाना हुए 150 यात्रियों को प्रतीक स्वरूप बोर्डिंग पास भी प्रदान किए गए।

1 घंटे 10 मिनट में तय होगा पूरा सफर
दिल्ली से ग्वालियर के बीच शुरू हुई एअरबस सेवा से दिल्ली से ग्वालियर तक सफर तय करना बहुत सुविधाजनक हो गया है। महज 1 घंटा 10 मिनट के समय में ही दिल्ली से ग्वालियर की दूरी तय हो जाएगी। दिल्ली से एयरबस दोपहर 2:00 बजे निकलेगी और ग्वालियर यह 3:10 पर पहुंच जाएगी। इसी तरह ग्वालियर से एअरबस 3:40 पर निकलेगी।

प्रभारी मंत्री ने की इंदौर-ग्वालियर एयरबस सेवा शुरू करने की बात
दिल्ली से ग्वालियर के बीच शुरू हुई एयरबस सेवा के बाद जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधियों से कहा है कि वे इंदौर और ग्वालियर के बीच में एयरबस सेवा शुरू करने का प्लान तैयार करें। प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी आग्रह करने की बात कही है। ग्वालियर के ज्यादातर लोग इंदौर जाते हैं यही वजह है कि प्रभारी मंत्री ने ग्वालियर-इंदौर के बीच एयरबस सेवा शुरू करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications