लंबे चुनाव प्रचार अभियान के बाद प्रत्याशियों ने सुकून के साथ बिताया पहला दिन, हार-जीत के गुणा, भाग भी लगाए
संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली
मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने का दूसरा दिन चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए राहत भरा दिन रहा ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा होने तक प्रत्याशी और उनके समर्थक पहले बूथ और फिर स्ट्रांग रूम पर डटे रहे। सभा और रैलियों में व्यस्त रहने वाले प्रत्याशियों को आज पहली बार थोड़ी राहत की सांस मिली। ऐसे में उन्होंने समर्थकों के साथ चाय की चुस्की से अपने दिन की शुरुआत की और दोपहर का भोजन भी समर्थकों के साथ किया और चुनाव की हार जीत का गुना भाग भी लगाया।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवारबीते पन्द्रह दिन से रोज सुबह पांच बजे तैयार होकर एक घंटे रणनीति बनाते थे और साढ़े सात बजे से जनसमपर्क पर निकल जाते थे। इसके बाद वे दिन भर बैठकों, सभाओं और लोगो से व्यक्तिगत मेल मिलापो के बाद देर रात ही घर लौट पाते थे। आज वे सुबह से ही अपने दफ्तर में बैठे है। कार्यकर्ता, बूथ पर बैठे उनके एजेंट अपने यहां पड़े वोटों का हिसाब किताब लेकर आ रहे है। वे उन सबसे मिल रहे है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा सब जगह से आ रही अच्छी खबरें
डॉ सतीश सिकरवार कहते है कि दिनचर्या तो आज भी सुबह वैसे ही शुरू हुई जैसे आमतौर पर होती है। जागना, स्नान,पूजा फिर लोगो के साथ कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनना। उनका निराकरण कराना । बीते एक माह से दफ्तर में बैठ पाना नही हो पा रहा था क्योंकि सुबह से देररात तक जनसमपर्क चलता था । आज फारिग हुए तो सुबह से पूजा पाठ के बाद दफ्तर में बैठकर आ रहे कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं । वे फीडबैक दे रहे है । सब जगह से अच्छी खबरें आ रहीं हैं ।
माया सिंह के घर भी समर्थकों का जमावड़ा
ग्वालियर पूर्व से ही भाजपा की प्रत्याशी पूर्व मंत्री माया सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की करीबी रिश्तेदार हैं । वे सिंधिया राज घराने के शाही महल जयविलास पैलेस परिसर में ही रहती है । कल तक दिन रात बैठकों और जनसमपर्क में व्यस्त रही माया सिंह भी आज सुकून से घर मे बैठी है । कार्यकर्ता उनसे मिलने आ रहे है और फीडबैक दे रहे हैं । वे कहती है कि उन्हें खुशी है कि इस चुनाव के केंद्र बिंदु में महिलाएं आ गयी । उनके सशक्तिकरण के लिये हमारीं सरकार ने जो काम किये उससे उनके चेहरे पर आत्म विश्वास और आत्मसम्मान के साथ आत्मनिर्भरता का भाव भी नजर आने लगा है । यह भाव बूथ पर भी साफ दिखा उन्होंने बढ़ चढ़कर और आत्मविश्वास के साथ मतदान किया।












Click it and Unblock the Notifications