सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को हल्के में लेने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
CM Helpline News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर निम्न गुणवत्ता के साथ निराकरण और L-1 स्तर पर बगैर अटेंड किए अगले स्तर तक शिकायत पहुंचने की प्रवृत्ति कदापि बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह बात कलेक्टर है अक्षय कुमार सिंह ने अंतर विभागीय संबंध में बैठक में विभागीय अधिकारियों को आगाह करते हुए कही। बैठक में विकास पर्व, स्कूल चलें हम, लाडली बहना योजना संत रविदास यात्रा व राज्य शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।

जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार वह नवागत अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार सहित जिले के सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला व खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर सोशल मीडिया लाइव के जरिए आम जनता से करेंगे संवाद
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने आम जनता के फिर से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल्दी फेसबुक लाइव के जरिए आम जनता से संवाद करेंगे संवाद में खाद बीज की व्यवस्था मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण स्वास्थ्य सेवाएं एवं नगरीय निकायों की स्वच्छता जैसे विषय शामिल रहेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं, जिससे जरूरतमंद मरीज इन सुविधाओं का लाभ उठा सके।
जिले में 84 नई प्राथमिक सहकारी समितियां गठित होंगी
ग्वालियर जिले में सहकारिता विभाग के माध्यम से 84 नई प्राथमिक साख सहकारी समितियां गठित की जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय संबंध में बैठक के साथ आयोजित हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य शासन द्वारा प्राथमिक साख सहकारी समितियों के गठन के नियमों में शिथिलता दी गई है। इसी आधार पर नई समितियों का गठन किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने निर्धारित समय सीमा के भीतर समिति गठित करने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए।












Click it and Unblock the Notifications