'कांग्रेस में राम भक्तो के लिए जगह नहीं,' आचार्य प्रमोद कृष्णम के निष्कासन पर क्या बोले बीजेपी नेता पवैया
Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के कांग्रेस से निष्कासन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भान सिंह पवैया ने चुटकी ली है। पवैया ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में अब राम भक्तों और सनातन को चाहने वालों के लिए जगह नहीं बची है।
कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्शन लेते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
कर दिया है।

आचार्य प्रमोद के निष्कासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब राम भक्तों और सनातन को चाहने वालों के लिए जगह नहीं बची है।
आचार्य प्रमोद का बस इतना ही अपराध था कि उन्होंने हाई कमान को राम मंदिर के निमंत्रण के बहिष्कार पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था भाजपा से लड़ो, राम से नहीं लड़ा जा सकता है। मेरा कहना तो सिर्फ इतना है कांग्रेस में जो भी राम भक्त और सनातन प्रेमी है समय रहते बाय इज्जत अपने आप को बाहर( कांग्रेस पार्टी छोड़ दे) कर ले तो अच्छा रहेगा।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications