Gwalior news: ग्वालियर में फिर हुई 35 लाख की लूट, 2 दिन में दूसरी वारदात
ग्वालियर में गल्ला व्यापारी से 35 लाख की लूट, तीन बदमाशों ने की लूट, बदमाशों ने गोलियां चलाकर फैलाई दहशत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Gwalior में एक बार फिर से सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। बाइक पर सवार होकर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 35 लाख रुपए की लूट कर ली। दिनदहाड़े हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Recommended Video
डबरा इलाके में हुई लूट की वारदात
डबरा इलाके में मंगलवार को लूट की वारदात हो गई। गल्ला का व्यापार करने वाले व्यापारी रामसेवक बैंक से 35 लाख रुपए निकालकर अपने ऑफिस जा रहे थे। रामसेवक का बैंक से पैसे निकालने और जमा करने का लगभग रोज का काम है। रोज की तरह रामसेवक बेफिक्र होकर 35 लाख रुपए एक बैग में रखकर ऑफिस के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में बदमाशों ने रामसेवक को घेर लिया।
गोली चला कर लूट लिए 35 लाख रुपए
तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। बदमाशों ने रामसेवक से रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। रामसेवक ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं जिससे रामसेवक डर गए और उन्होंने बैग छोड़ दिया। बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक पर सवार हो गए फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बदमाशों ने जहां इस वारदात को अंजाम दिया वहां सीसीटीवी लगा हुआ था। बदमाशों द्वारा 35 लाख रुपए की लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि किस तरीके से बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर एक ही बाइक पर बैठकर फरार हो जाते हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
लूट की वारदात की जानकारी जैसे ही डबरा पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर में बीते रोज भी हुई थी बड़ी लूट
ग्वालियर में बीते रोज भी 1.20 करोड़ रुपए की लूट की वारदात हुई थी। यह वारदात भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हालांकि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लूट करने वाले सभी आरोपियों को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई रकम भी बरामद कर ली लेकिन एक बार फिर से ग्वालियर में लूट की वारदात हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications