दिवाली मनाने घर आ रहे पुलिस कांस्टेबल की एक्सीडेंट में मौत, पत्नी के साथ की आखिरी सेल्फी वायरल

ग्वालियर, 4 नवंबर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के गुना के बीनागंज इलाके में सड़क हादसे में कार डिवाइडर से टकराकर पुलिस से नीचे जा गिरी। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें मध्य प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल देवेंद्र दुबे भी शामिल थे। वे अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर गुना से ग्वालियर आ रहे थे।

Devendta Dubey

बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद पुलिस कांस्टेबल देवेंद्र दुबे और उनकी पत्नी वैशाली एक तस्वीर सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रही है। यह तस्वीर दुबे की जिंदगी आखिरी सेल्फी है, जो उन्होंने करवा चौथ पर पत्नी के साथ खींची थी।

बता दें कि देवेंद्र दुबे व वैशाली की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। करवा चौथ के अवसर पर 24 अक्टूबर को वैशाली ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा था।

जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र ने सड़क हादसे में मौत से 24 घंटे पहले अपने दोस्त अभिषेक को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने फोन पर दोस्त से कहा था कि बर्थडे की पार्टी कब दे रहे हो। पार्टी लेने कल आ रहा हूं। देवेंद्र दोस्त के पास पहुंचते उससे पहले उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई।

Devendta Dubey

बता दें कि ग्वालियर के विजय नगर आमखो में रहने वाले अजय दुबे के 26 वर्षीय बेटे देवेंद्र दुबे शाजापुर के इकोदिया पुलिस थाने में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। वे कालापीपल पुलिस थाने में तैनात अपने कांस्टेबल दोस्त मुरैना निवासी 35 वर्षीय नीरज शर्मा के परिवार के दीपावली मनाने कार से ग्वालियर की ओर निकले। गाड़ी नीरज चला रहे थे। उनके पास वाली सीट पर देवेंद्र बैठे थे। देवेंद्र की पत्नी वैशाली दुबे (24), नीरज की पत्नी अलका अपने बेटे अनमोल (3) और बेटी प्रियांशी (11 माह) पीछे बैठे थे।

रास्ते में बीनागंज इलाके में बेरखेड़ी के पास सुबह पांच बजे नीरज को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी तरफ पुलिया में जा गिरी। हादसे में कॉन्स्टेबल देवेंद्र के साथ-साथ नीरज की पत्नी अलका और बेटी प्रियांशी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, नीरज, अनमोल और देवेन्द्र की पत्नी वैशाली गंभीर रूप से घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+