3 महिलाएं जिंदा दफना गई 10 दिन का बच्चा, लोगों ने बाहर निकाला, 5 मिनट बाद टूटा दम

Gwalior News, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन महिलाओं समेत चार लोग एक बच्चे को जिंदा दफना गए, जिसे आस-पास के लोगों ने बाहर निकाल लिया। बाहर निकाले जाने के बाद वह महज पांच मिनट तक जिंदा रहा, उसके बाद दम तोड़ दिया।

10 days old child alive Buried found in Gwalior

प्रत्यक्षदर्शी युवक राजू के अनुसार गोला का मंदिर पुलिस थाना इलाके के तिराहे स्थित एक वीरान जगह पर तीन महिलाएं और एक पुरुष 10 दिन के बच्चे को दफना रहे थे। उसी दौरान वहां शौच करने के लिए वह पहुंचा तो उसने इन लोगों को बच्चे को दफनाते हुए देख लिया। युवक को देख चारों लोग वहां से भाग निकले और युवक ने स्थानीय लोगों को बुलाकर बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला। जब बच्चे की सांसे चल रही थी और वहां जिंदा था, लेकिन 5 मिनट के बाद उस बच्चे की सांसे थम गई और उसकी मौत हो गई।

10 days old child alive Buried found in Gwalior

बच्चे की मौत के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी और बस में सवार होकर भाग रहे महिला-पुरुषों को पकड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने गड्ढे के पास पड़े बच्चे के शव को पीएम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। इधर, गोला का मंदिर पुलिस थाना के एसआई गंभीर सिंह कुशवाह का कहना है कि बच्चे को जिंदा दफनाया गया है या नहीं। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल यह लग रहा है कि 10 से 15 दिन के इस बच्चे की मौत के बाद परिजन इसे दफनाने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+