असम के जोराहट में बारिश के लिए कराई गई यह अनोखी शादी
जोरहाट। मानसून के मौसम में भी अगर बारिश न हो तो यह परेशान करने वाली बात होती है। हालांकि इससे निपटने के लिए जहां सरकार कई सारे रास्ते अख्तियार करती है वहीं स्थानीय लोग भी अपनी परंपराओं का पालन करते हैं।

हुई मेढ़कों की शादी
असम के जोरहाट में भी ऐसा ही मामला सामने आया है जहां लोगों ने बारिश के लिए मेढ़कों की शादी कराई है। शादी इसलिए कराई गई है ताकि बारिश के देवता खुश हों और क्षेत्र में बारिश हो।
शादी पूरे रीति रिवाज से संपन्न कराई गई और वहां लोग भी मौजूद थे। शादी संपन्न कराने के लिए पुजारी भी मौजूद थे।
यहां देखे वीडियो
यहां बाढ़ से खराब हैं हालात
इससे पहले बता दें कि देश के कई राज्य बाढ़ की विभिषिका का शिकार हैं। अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश को मिलाकर 30 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ का शिकार है।
बिहार के पटना, हाजीपुर, कटिहार, यूपी के वाराणसी, इलाहाबाद, मिर्जापुर, एमपी के रीवा सतना सहित कई इलाके बाढ़ग्रस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications