CM Himanta के निर्देश पर आधी रात को सड़कों पर उपायुक्त! असम में भिखारियों के पुनर्वास की योजना, VIDEO
CM Himanta ने असम में भिखारियों के पुनर्वास का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के निर्देशों के बाद, कामरूप (मेट्रो) के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा मंगलवाप को आधी रात सड़कों पर उतरे।
उपायुक्त मंगलवार रात गुवाहाटी के उलुबरी इलाके का दौरा किया और वहां फ्लाईओवर से भिखारियों को हटाने के लिए एक अभियान चलाया। भिखारियों को फ्लाईओवर से हटाकर पुनर्वासित किया जा रहा है।

कामरूप, गुवाहाटी में उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने कहा, मुख्यमंत्री रात में शहर का दौरा करते रहते हैं और शहर की समस्याओं को देखते हैं। पिछले 3-4 महीनों से गुवाहाटी में एक नई समस्या विकसित हो रही है।
उन्होंने कहा कि भिखारियों और सड़क पर रहने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिला प्रशासन भिखारियों को सरकारी आश्रय गृहों में भेजने के लिए एक अभियान चला रही है। हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि वे बाहर सड़कों पर क्यों हैं?












Click it and Unblock the Notifications