अग्रिम जमानत के लिए बीवी श्रीनिवास HC पहुंचे, अंगकिता उत्पीड़न मामले में गौहाटी हाईकोर्ट ने मांगी केस डायरी
भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) की पूर्व असम प्रदेश अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस चीफ श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। श्रीनिवास अग्रिम जमानत की अपील के साथ गौहटी हाईकोर्ट पहुंचे हैं।

युवा कांग्रेस की पूर्व नेत्री अंगकिता दत्ता के लगाए उत्पीड़न के आरोप मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने गौहाटी उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
हाईकोर्ट ने केस डायरी मांगी
बता दें कि अंगकिता ने श्रीनिवास बीवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। मामला हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है। गौहाटी हाईकोर्ट ने इस मामले में केस डायरी मांगी है।
अग्रिम जमानत याचिका दायर की
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, "भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता द्वारा उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित एक मामले में गौहाटी उच्च न्यायालय के समक्ष अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की।"
गौरतलब है कि अंगकिता ने विगत 19 अप्रैल को कहा था कि श्रीनिवास और प्रभारी महासचिव वर्धन यादव जैसे नेता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते। आरोप लगाने के बाद यूथ कांग्रेस की तरफ से लीगल नोटिस भेजा गया।
Recommended Video
अंगकिता ने विगत 18 अप्रैल को सिलसिलेवार ट्वीट कर इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि आलाकमान के सामने भी इस मुद्दे को उठा चुकी हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
अंगकिता पर यूथ कांग्रेस के आरोप
आरोपों के बाद IYC का आरोप है कि असम युवा कांग्रेस में चुनाव की घोषणा के बाद अंगकिता अपने कर्तव्यों को सक्षम रूप से नहीं निभा रही थीं। साथ ही उन्होंने असम पीवाईसी के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव के खिलाफ भी बेबुनियाद आरोप लगाने शुरू कर दिए।
यूथ कांग्रेस का आरोप है कि डॉ अंगकिता सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का साथ इसलिए दे रही हैं क्योंकि वे चिट फंड स्कैम और ईडी की जांच से बंद कराना चाहती हैं। राहत पाने के लिए केंद्र में सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल होना चाहती हैं।
भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम
दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई के बाद गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाली डॉ अंगकिता चार पीढ़ियों से कांग्रेसी नेता हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications