Angkita Dutta Case: बीवी श्रीनिवास ने गुवाहाटी HC में लगाई याचिका, FIR खारिज करने की मांग
Angkita Dutta Case में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में याचिका लगाते हुए FIR खारिज करने की मांग की है।

असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता के उत्पीड़न केस में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने गुवाहाटी हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत में याचिका दाखिल करते हुए एफआईआर खारिज करने की मांग की है।
असम पुलिस में कांग्रेस से निष्कासित नेता अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास बीवी पर प्रताड़ित, दुर्व्यवहार और यौन शोषण के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके खिलाफ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने बुधवार को गुवाहाटी हाई कोर्ट में यााचिका दायर की।
केस डायरी जमा करने के निर्देश
अपनी याचिका में उन्होंने एफआईआर को खारिज करने का अनुरोध किया। जिस पर न्यायालय ने असम पुलिस से 2 मई को श्रीनिवास बीवी के खिलाफ दर्ज मामले की केस डायरी जमा करने के लिए कहा है।
जस्टिस बोरठाकुर ने दो मई को अब इस केस पर सुनवाई तय की है। मालूम हो कि अंगकिता दत्ता ने 19 अप्रैल को दिसपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने श्रीनिवास बीवी के खिलाफ पिछले छह महीने से प्रताड़ित करने का आरोप गया है।
असम पुलिस पहुंची थी घर
जिसके बाद असम पुलिस ने कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस की एक टीम को कर्नाटक के लिए रवान भी किया था। 23 अप्रैल को पुलिस टीम श्रीनिवास के घर पुलिस पहुंची थी, लेकिन घर के बाहर ताला देखकर नोटिस दरवाजे पर ही चस्पा करके लौट आई।
कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
गुवाहाटी पुलिस की टीम ने घर के बाहर दो मई को दिसपुर थाने में पेश होने का निर्देश देते हुए एक नोटिस उनके घर पर चिपका दिया था। बता दें कि दत्ता ने 18 अप्रैल को अपने ट्वीट में श्रीनिवास के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया और फिर बाद में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications