असम में 90 मतदाताओं वाले पोलिंग बूथ पर पड़ गए 171 वोट, चुनाव आयोग ने 5 अधिकारी किए सस्पेंड

गुवाहटी। असम विधानसभा चुनाव में धांधली का एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, दीमा हसाओ जिले की हाफलोंग विधानसभा सीट पर दूसरे चरण के तहत 1 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस सीट के एक पोलिंग बूथ पर 90 मतदाताओं के नाम वोटिंग लिस्ट में थे, लेकिन अब हैरानी वाली बात ये है कि इस पोलिंग बूथ पर फिर भी 171 वोट पड़ गए। अब जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटिंग के दौरान हुई इस अनियमितता को देखते हुए पोलिंग बूथ के 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि हाफ लोंग सीट पर कुल 74 फीसदी मतदान हुआ था।

Voting

वोटिंग अगले दिन ही अधिकारियों को कर दिया गया था सस्पेंड

जानकारी के मुताबिक, हाफलोंग सीट पर यह मतदान केंद्र खोटलिर एलपी स्कूल के 107 (ए) में था। अब इस पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान की मांग की जा रही है और माना जा रहा है कि यहां फिर से चुनाव कराया जा सकता है। अधिकारियों को निलंबित करने का ये फैसला डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफ़िसर डिमा हसाओ के आदेश पर लिया गया है। ये आदेश उन्होंने 2 अप्रैल को वोटिंग के अगले दिन ही जारी कर दिया था, लेकिन ये मामला अब सामने आया है।

ये अधिकारी हुए हैं निलंबित

निलंबित किए गए अधिकारियों में सेखोसिअम लहंगुम (सेक्टर अधिकारी), प्रह्लाद रॉय (प्रीसिडिंग अधिकारी), परमेश्वर चरणसा ( फर्स्ट पोलिंग ऑफिसर), स्वराज कांति दास (द्वितीय मतदान अधिकारी) और लालज़ामलो थिएक (तृतीय मतदान अधिकारी) का नाम शामिल है।

बीजेपी उम्मीदवार की कार में मिली थी ईवीएम

आपको बता दें कि इससे पहले असम के करीमगंज में बीजेपी उम्मीदवार की निजी कार में ईवीएम मिलने का मामला सामने आया था। इस मामले में चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग से रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में भी 4 अधिकारी सस्पेंड हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+