सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा- 15 फरवरी से हट जाएंगे कोरोना प्रतिबंध, खुलेंगे स्कूल-कॉलेज व सिनेमा हॉल

गुवाहाटी। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया कि आगामी 15 फरवरी से राज्य में कोविड प्रतिबंध हटा लिये जाएंगे क्योंकि प्रदेश में महामारी की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने सभी छात्रों से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी छात्रों से अनुरोध करता हूं जो 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल होते हैं, वे टीके जरूर लगवाएं। इसके अलावा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में अन्य नगर बोर्ड चुनावों के साथ, गुवाहाटी नगर निगम और कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के चुनाव अप्रैल में होंगे।

cm himanta biswa sarma announced covid restriction ease from 15th february

सीएम हेमंत बिस्वा ने कहा नाइट कर्फ्यू को भी हटा दिया जाएगा। मॉल और सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह रात में आयोजित किये जा सकेंगे। लेकिन अतिथियों का पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर अब खत्म हो रही है। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोल दिये गए हैं। गुजरात, बिहार व दिल्ली में आज से स्कूल खोल दिये गए हैं।

Recommended Video

    Delhi schools reopen: Delhi में आज से खुले से School, Manish Sisodia ने किया दौरा | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और नए केस 1 लाख से नीचे आ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 83,876 नए मामले सामने आए हैं और 1,99,054 मरीज ठीक हुए हैं।

    रविवार के आंकड़ों को देखें तो कोरोना वायरस के नए मामलों में सीधे तौर पर 22 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या अभी भी डराने वाली है और बीते एक दिन में 895 लोगों की मौत हुई है। नए आंकड़ों के साथ कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का संख्या बढ़कर 5,02,874 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+