असम में हिंसा: उग्रवादियों ने 65 को तो पुलिस ने 5 को मारा
गुवाहाटी। असम में हिंसा बढ़ती जा रही है। पहले उग्रवादियों ने यहां तांडव मचाया फिर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हमला बोला। बोडो उग्रवादियों के हमले के बाद हालात बेकाबू हो गए है। जहां उग्रवादियों के हमले में 65 लोगों की मौत हो गई वहीं हमले का विरोध कर रहे आदिवासियों पर पुलिस की फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई है।

सोनितपुर और कोकराझार जिले में उग्रवादियों के हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। अपने परिजनों की मौत से गुस्साए आदिवासियों ने बोडो परिवार के घरों पर फायरिंग की और हिंसक प्रदर्शन किए। हमले से हालात बिगड़ गए है। बोडो उग्रवादियों के हमले में मरने वालों में ज्यादातर मृतक महिलाएं और बच्चे थे और इसके बाद सरकार ने हालात पर काबू करने के लिए कदम उठाए।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम उग्रवादियों ने असम के कोकराझार और सोनितपुर जिले में चार सुदूर जगहों पर लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले के बाद गुस्साए आदिवासियों ने बोडो समुदाय के लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद हालात और बिगड़ गए है।












Click it and Unblock the Notifications