असम सरकार ने The Kashmiri Files फिल्म देखने के लिए राज्य कर्मचारियों को दी आधे दिन की छुट्टी

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को घोषणा किया कि राज्य सरकार के कर्मचारी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" देखने के लिए आधे दिन की छुट्टी ले सकते हैं, जो 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। सरमा ने कहा कि "यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारे सरकारी कर्मचारी #TheKashmirFiles देखने के लिए आधे दिन के विशेष अवकाश के हकदार होंगे। उन्हें केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करना होगा और अगले दिन टिकट जमा करना होगा।"

assam government give half day to state government officer for watching the kashmiri files

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ गुवाहाटी के एक थिएटर में फिल्म देखी और कहा कि कश्मीरी पंडितों का नरसंहार मानवता पर एक धब्बा है। सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था कि कश्मीरी पंडितों का नरसंहार और उनका पलायन मानवता पर एक धब्बा है। #TheKashmirFiles में उनकी दुर्दशा के दिल दहला देने वाले चित्रण से प्रभावित हुआ, जिसे मैंने अपने कैबिनेट सहयोगियों और @BJP4Assam और सहयोगियों के विधायकों के साथ देखा।

मंगलवार को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने "सच्चाई को उसके सही रूप में लाने" के लिए फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि इतिहास को समय-समय पर सही संदर्भ में प्रस्तुत किया जाना है। उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को फिल्म को कर मुक्त घोषित करने में कई राज्यों में शामिल हो गई। इससे पहले, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा और गोवा ने भी "द कश्मीर फाइल्स" को टैक्स-फ्री घोषित किया था। 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+