BJP प्रत्याशी की कार में EVM मिलने पर ​प्रियंका गांधी और बदरुद्दीन ने दागे सवाल, कहा- इन्हें चुराना ही है

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के बीच सत्तारूढ़ भाजपा के एक प्रत्याशी की कार में 'ईवीएम' मिलने की खबर आई है। चुनाव आयोग ने यहां वोटिंग ईवीएम से ही कराने का फैसला लिया था, ऐसे में ईवीएम प्रत्याशी की कार में दिखने से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा के विरोधी दलों ने घपले के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, चुनाव में इसी तरह धांधली हो सकती है।

Recommended Video

    Assam Election 2021: BJP Candidate की Car से मिला EVM, EC ने की कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी में ईवीएम पर बवाल
    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर इस घटना पर सवाल उठाए। प्रियंका का कहना है कि चुनाव आयोग को निर्णायक रूप से कार्य करना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज कहा कि, चुनाव आयोग को इस तरह की शिकायतों पर निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, सभी राष्ट्रीय दलों को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर गंभीर होना चाहिए। इस पर पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है।

    Assam elections: EVMs’ found in BJP candidate’s car, congress priyanka gandhi and Maulana Badruddin Ajmal reactions

    प्रियंका गांधी ने दागे ये तीन अहम सवाल
    प्रियंका ने 2 अप्रैल को सुबह 8:45 बजे ट्वीट किया- "चुनाव के समय हर बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं कि ईवीएम निजी वाहनों से ले जाई जा रही होती है। अप्रत्याशित रूप से, ऐसे मामलों में ये चीज कॉमन है कि, 1. वाहन आमतौर पर भाजपा उम्मीदवारों या उनके सहयोगियों के होते हैं। 2. वीडियो को महज एक घटना के रूप में लिया जाता है और फिर अपभ्रंश के रूप में खारिज कर दिया जाता है। 3. बीजेपी अपने मीडिया तंत्र का इस्तेमाल उन लोगों पर आरोप लगाने के लिए करती है, जिन्होंने वीडियो को उजागर किया।"

    'ऐसे मामलों में कोई कार्रवाई नहीं होती'
    प्रियंका ने कहा, "मैं कहती हैं कि सच्चाई यह है कि इस तरह की कई घटनाओं की सूचना दी जाती रही है लेकिन उसे लेकर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे मामलों में कार्रवाई होनी चाहिए।
    वहीं, उक्त घटना को लेकर असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी भाजपा को निशाने पर लिया है। रिपुन बोरा ने चुनाव आयोग की दुहाई दी। रिपुन बोरा ने कहा कि, हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करेगा और बताएगा कि यह कैसे हुआ। ईवीएम की खुली लूट और धांधली पर तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस पार्टी चुनाव का बहिष्कार करने पर विचार करेगी।"

    कांग्रेस नेताओं की तरह ही असम के मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने ट्वीट कर भाजपा प्रत्याशी की कार में ईवीएम मिलने के वीडियो को रीट्वीट किया। बदरुद्दीन ने लिखा-
    ध्रुवीकरण? फेल हो गया
    वोट खरीदना? फेल हो गया।
    प्रत्याशियों की खरीद फरोख्त? फेल हो गई।
    जुमले-बाजी? फेल हो गई।
    डबल सीएम? फेल।
    सीएए पर दोगलापन? इसमें भी फेल।
    बीजेपी का अंतिम उपाय: ईवीएम चोरी करना।
    जनाब ये तो लोकतंत्र की हत्या है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+