असम के सिलचर में योगी आदित्‍यनाथ का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- पहले बम व‍िस्‍फोट होते थे

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल और राज्यमंत्री हेमंत बिश्व सर्मा भी मौजूद रहे। असम के सिलचर में रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हर महीने कई सप्ताह तक असम केंद्र बंद रहता था, बम विस्फोट होते थे, बड़े-बड़े धरने होते थे, लेकिन विगत 5 वर्षों के दौरान आपने देखा होगा कि असम में शांति है, असम सद्भावना पूर्ण तरीके से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्‍होंने कहा कि असम में बीजेपी विकास के पथ पर सबको ले जाना चाहती है और कांग्रेस घुसपैठ कराकर असम को अलगाववाद और अराजकता की ओर धकेलनी की कोशिश कर रही है।

assam assembly election 2021 up cm yogi adityanath addressed rally in silchar

बता दें, असम और पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने असम के लिए जारी अपने घोषणापत्र में दो लाख युवाओं को सरकारी और आठ लाख युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत एनआरसी को लागू करने का वादा भी किया है।

नड्डा ने कहा- राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, 'असम में फिर से भाजपा शासित सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनआरसी लागू किया जाएगा। साथ ही राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा।' उन्‍होंने कहा कि पांच साल पहले असम में कई तरह चुनौतियां थीं, जिनका सामना एनडीए की सरकार ने किया है। एनडीए ने समस्याओं का निराकरण कर के असम को विकास की ओर अग्रसर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+