असम विधानसभा चुनाव को लेकर CM बघेल का बड़ा दावा, कहा- 100 से अधिक सीटें जीतेगा कांग्रेस गठबंधन
गुवाहाटी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन की जीत का दावा किया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि असम की 126 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस गठबंधन का 100 से ज्यादा सीटों पर जीत लगभग तय हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कहा कि अंतिम समय में षडयंत्र और दुष्प्रचार करने वाले खिलाड़ी सामने हैं इसलिए मेहनत में कमी न रहने पाए।

बता दें कि असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी सीएम भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को भी असम में अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत लगाने को कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान, महिलाएं सभी उत्साहित हैं, बस थोड़ा सा और दम। असम जीत रहे हैं हम।
उन्होंने कहा कि जनसंवाद और जनसंपर्क ही हर कांग्रेस कार्यकर्ता को जनसेवक बनाता है। आज गर्व से कह सकता हूं कि असम कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन के जरिये 5 गारंटियों को जनता तक पहुंचा रहा है। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बांग्लादेश से लगी राज्य की सीमा को बंद करने और ब्रह्मपुत्र नदी के दोनों तरफ एक्सप्रेसवे बनाने का वादा किया था लेकिन बीते पांच सालों में उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।
इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि एक साथ उठे हैं लाखों हाथ, मौसम अब तो बदलेगा, झूठ ठगी की हटेगी बदली, सच का सूरज निकलेगा। बता दें कि असम के 126 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक तीन चरणों में चुनाव होगा। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है।












Click it and Unblock the Notifications