AIUDF विधायक का दावा- औरंगजेब ने सैंकड़ों मंदिरों के लिए दी थी जमीन, कामाख्या मंदिर भी ऐसे बना
गुवाहाटी। असम में एआईयूडीएफ के विधायक अमीनुल इस्लाम के एक दावे से सियासी गलियारे में हो-हल्ला मच गया है। अमीनुल ने दावा किया है कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने असम में कामाख्या मंदिर के लिए जमीन दान की थी। इतना ही नहीं, अमीनुल का यह भी कहना है कि, औरंगजेब ने भारत में कई सौ मंदिरों को भूमि दान की थी। यहां तक कि, उन्होंने वाराणसी में जंगमवाड़ी मंदिर के लिए भी 178 हेक्टेयर भूमि दान की थी।"

AIUDF विधायक का दावा- औरंगजेब ने मंदिरों के लिए भूमि दी
औरंगजेब द्वारा हिंदू मंदिरों के लिए जमीन मुहैया कराने के दावे का प्रमाण पूछे जाने पर एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा, निसंदेह..औरंगजेब ने भूमि दान दी थी। कामाख्या मंदिर के लिए औरंगजेब का भूमि अनुदान अभी भी ब्रिटिश संग्रहालय में प्रदर्शित है।, "
बता दें कि, अमीनुल इस्लाम ढिंग विधानसभा क्षेत्र से एआईयूडीएफ के विधायक हैं। अमीनुल इस्लाम ने मुगल सम्राट औरंगजेब- जो हिंदुओं के खिलाफ क्रूरता और हिंदू मंदिरों पर हमलों के लिए जाने जाते थे - ने राज्य की राजधानी में नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित कामाख्या मंदिर के लिए जमीन दान की।

असम के मुख्यमंत्री बोले- इस तरह के बयान बर्दाश्त नहीं होंगे
एआईयूडीएफ विधायक के औरंगजेब से जुड़े बयान पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा ने प्रतिक्रिया दी है। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा ने कहा कि, उनकी सरकार के तहत इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, "विधायक शर्मन अली अब जेल में हैं। अब अगर अमीनुल इस्लाम भी इस तरह के बयान देगा तो उसे भी जेल जाना पड़ेगा।'
विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा बोले, 'मेरी सरकार में हमारी सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर वह सलाखों से बाहर रहना चाहता है, तो वह अर्थशास्त्र की बात कर सकता है और हमारी आलोचना भी कर सकता है। कामाख्या, शंकरदेव, बुद्ध, महावीर जैन और यहां तक कि पैगंबर मोहम्मद को भी किसी को घसीटना नहीं चाहिए।''

विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई
इस बीच, कुटुम्ब सुरक्षा मिशन नामक एक हिंदू संगठन ने एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम के बयानों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। हिंदुवादियों का कहना है कि, एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम के बयान से बखेड़ा खड़ा हो जाएगा। जिन्होंने किया है कि मुगल बादशाह औरंगजेब ने असम में कामाख्या मंदिर के लिए जमीन दान की थी। चूंकि, एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने यह कहा है कि, औरंगजेब ने भारत में कई सौ मंदिरों को भूमि दान की थी, उन्होंने वाराणसी में जंगमवाड़ी मंदिर को 178 हेक्टेयर भूमि दान की थी। कामाख्या मंदिर के लिए औरंगजेब का भूमि अनुदान अभी भी ब्रिटिश संग्रहालय में प्रदर्शित है।, ये बहुत विवादित बयान है।












Click it and Unblock the Notifications