दिल्ली में पिछले 12 साल की सबसे गर्म अप्रैल, गुरुग्राम में पारा 45 डिग्री के पार

गुरुग्राम, 28 अप्रैल: देशभर में इस वक्त सूरज की तपिश अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में तेज गर्मी के साथ-साथ लू भी अपना कहर बरपा रही है। गुरुवार को दिल्ली का तापमान अधिकतम 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 12 साल में अप्रैल में यह सबसे अधिकतम तापमान है।

Gurgaon Heatwave

इस बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुड़गांव में अधिकतम तापमान आज 45 डिग्री को पार कर गया। शहक में गुरुवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अप्रैल में पहली बार पारा 45 पार

अप्रैल के महीने में पहली बार गुरुग्राम का पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान ऐसे दिन दर्ज किया गया है, जब मौसम विभाग ने अलर्ट दिया है कि पांच राज्यों में "अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी" होगी। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा के लिए लू की अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।

राजधानी में लू चलने की चेतावनी

आईएमडी ने यह भी चेतावानी जारी करते हुए हीटवेव प्रभावित क्षेत्रों में कमजोर लोगों-शिशुओं, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों वाले मरीजों के लिए "संतुलित" स्वास्थ्य चिंताओं को पैदा कर सकती है। वहीं दिल्ली की गर्मी की बात करें तो राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 28 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

इससे पहले 1 अप्रैल को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक और 1999 के बाद से मार्च में दर्ज किए गए उच्चतम दिन का तापमान था, जिसने पिछले 23 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+