नूंह के बाद गुरुग्राम के बादशाहपुर में भड़की हिंसा, 14 दुकानों पर तोड़फोड़, 7 में लगाई आग
हरियाणा में नूंह में भड़की हिंसा के बाद गुरुग्राम के बादशाहपुर में भी बवाल हो गया। इस बवाल के चलते 14 दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की गई, जबकि 7 दुकानों में आग लगा दी गई।
हरियाणा के नूंह में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद मंगलवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर में भी बवाल हो गया। मुख्य बाजार की लगभग 14 दुकानों में तोड़फोड़ की गई और ज्यादातर उन दुकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें बिरयानी और अन्य खाद्य की दुकानें थीं। इसके साथ ही सेक्टर 66 में भी 7 दुकानों में आग लगा दी गई।

इसके साथ ही सोमवार को लगभग 45 लोगों की भीड़ ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक मस्जिद पर गोलीबारी की और बाद में उसमें आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Recommended Video
गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने बताया कि स्थिति काबू में है। कानून व्यवस्था सामान्य है। कल नूंह में जो कुछ हुआ उसका असर सोहना पर भी पड़ा, हालांकि शाम तक हालात काबू में कर लिए गए। हमने फ्लैग मार्च भी निकाला है। साथ ही गुरुग्राम में सेक्टर 57 की मस्जिद में एक शख्स की मौत की सूचना मिली है। सोहना में पांच वाहनों को आग लगा दी गई है।
हरियाणा में कल मेवात जिले में बृजमंडल यात्रा निकाली जा रही थी, इस दौरान यात्रा पर पथराव हो गया। बृजमंडल यात्रा में बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे थे। मोनू मानेसर ने पहले ही वीडियो शेयर कर यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की थी। बता दें कि मोनी मानेसर नासिर जुनैद हत्याकांड में वांटेड है। इन दोनों की हत्या के बाद ही मोनू मानेसर चर्चा में आया था।
इस मामले से कई जगहों पर हिंसा भड़कने के आसार है, जिस कारण हरियाणा सहित दिल्ली और यूपी की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications