कार से नोट उड़ाते हुए दो दोस्तों का वीडियो हुआ वायरल, अब पड़े लेने के देने
गुरुग्राम की रोड पर दो दोस्तों ने फिल्मी अंदाज में चलती कार से नोट उड़ाते हुए वीडियो बनाया था जिसके बाद उनके साथ जो हुआ वो जानकर दोबारा ऐसी हरकत कोई युवा नहीं करेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लोगों ने खूब पॉपुलर्टी कमाई है। कुछ नायाब चीजें करके या अपने हुनर के दम पर यूट्यूब और इंस्टाग्राम इन्फुयजर बनकर मोटी कमाई कर रहे हैं। वहीं कई लोग जल्दी से पॉपुलर होने के चक्कर में ऐसी हरकत कर जाते हैं कि उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं। गुरुग्राम के दो दोस्तों के साथ ऐसा ही कुछ हुआ, अपनी एक गलती के कारण उन्हें अब लेने के देने पड़ गए हैं।

चलती कार से फिल्मी स्टाइल में लड़के ने उड़ाए नोट
दरअसल, गुरुग्राम के इन दो दोस्तों ने एक रील वीडियो बनाया था। जिसमें से एक दोस्त तेज रफ्तार कार चला रहा था और दूसरा उसके साथ बैठा है। बैठा हुआ दोस्त बोलता है कि सरेन्डर कर दें तो उसका दोस्त बोलता है कि नहीं तुम ये नोट फेंकना शुरू करो। जिसके बाद वो तेज रफ्तार कार की डिक्की को खोलकर सड़क पर उड़ाने लगता है।
यूजर ने वीडियो शेयर कर निकाला था गुस्सा
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । वही शोभना यादव नाम की यूजर ने ये वीडियो ट्वीटर पर शेयर कर दिया और गुस्से से आग बबूला होकर इन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रील में गाड़ी का नंबर भी देखा जा सकता है
शोभना यादव नाम की यूजर ने लड़कों का कार से नोट फेंकते हुए वीडियो शेयर किया और हिंदी में कैप्शन में लिखा
यह गुड़गांव में बनाई गई रील है... रील में गाड़ी का नंबर भी देखा जा सकता है। ऐसे कारनामे करने वाले वेब सीरीज के पहले आनी वाली चेतावनी नहीं देखते है क्या? आगे आपकी मर्ज़ी @gurgaonpolice
यह गुड़गाँव में बनाई गई रील है… रील में गाड़ी का नंबर भी देखा जा सकता है। ऐसे कारनामे करने वाले वेब सीरीज के पहले आनी वाली चेतावनी नहीं देखते है क्या? आगे आपकी मर्ज़ी @gurgaonpolice pic.twitter.com/jiSrSdOXV2
— Shobhna Yadav (@ShobhnaYadava) March 13, 2023
पुलिस दोनों लड़कों को ढूढ़ निकाला है
वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस रोड पर कार से नोट उड़ाने वाले दोनों लड़की को ढूढ़ निकाला है और उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
रील बनाना पड़ा महंगा
वहीं गुरुग्राम डीएलएफ एसीपी विकास कौशिक ने बताया कि पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से एक घटना के बारे में पता चला, जहां दो लोगों ने गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार से करेंसी नोट फेंक कर एक फिल्म के एक दृश्य को फिर से बनाने की कोशिश की। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। दोनेां मुख्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications