बॉडी मसाज करने के लिए फ्लैट पर आई महिला कर गई ऐसा काम...

नई दिल्ली। आजकल के दौर में आपकी हर जरूरत की चीज आपके दरवाजे पर ऑनलाइन एप के जरिए पहुंच जाती है। चाहे वो फिर राशन हो या फिर इलेक्ट्रीशियन। लेकिन कभी-कभी ये सुविधाएं हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो जाती हैं। ताजा मामला गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-4 का है, जहां बॉडी मसाज के लिए अर्बन क्लैप एप से मसाज वाली महिला को बुलाना एक युवती को महंगा पड़ गया।

मसाज कराने के लिए बुलाई थी महिला

मसाज कराने के लिए बुलाई थी महिला

महिला का आरोप है कि मसाज करने आई युवती बाथरूम में रखे पांच लाख रुपये के गहने चोरी कर गायब हो गई। युवती ने सेक्ट-29 थाने में मामला दर्ज करा दिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। डीएलएफ फेज-4 स्थित ईवायी अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने बीते तीन नवंबर को अर्बन क्लैप से मसाज कराने की बुकिंग की थी।

महिला ने गहने उतारकर बाथरूम में रखा था

महिला ने गहने उतारकर बाथरूम में रखा था

हमेशा आने वाली महिला की जगह इस बार दूसरी महिला मसाज करने के लिए शाम को घर आई। महिला के आने से पहले युवती ने अपनी अंगूठी, सोने के कंगन और दूसरे जेवरात उतारकर बाथरूम में रख दिए। शाम को 6 बजे जब महिला मसाज करने के लिए आई और करीब एक घंटे तक मसाज करने के बाद बाथरूम में हाथ धोने चली गई।

नहीं मिली हीरे की अंगूठी

नहीं मिली हीरे की अंगूठी

महिला के जाने के बाद अगले दिन सोमवार की सुबह जब युवती ऑफिस के लिए तैयार होने लगी तो उसे बाथरूम में रखी हीरे की अंगूठी नहीं मिली। इसके बाद उसने सोसाइटी कंट्रोल रूम में जाकर छानबीन की। इस दौरान उसे पता चला कि मसाज करने के बाद महिला ने गार्ड रूम में अपना सामान रखा और बाहर चली गई। करीब पौने घंटे बाद वह ऑटो लेकर आई और सामान लेकर चली गई। युवती का आरोप है कि मसाज करने वाली महिला ने ही उसकी अंगूठी और जेवरात चुराए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+