Rain: गुरुग्राम में बारिश से स्थिति गंभीर, सभी स्कूल बंद, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
Gurugram Rain: गुरुग्राम में बारिश से स्थिति गंभीर हो गई है। लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच गुरुग्राम प्रशासन ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
गुरुग्राम जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी स्कूलों को 10 जुलाई यानी रविवार को बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम के निर्देश दिए हैं।

10 जुलाई को घर से काम
जिला प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को 10 जुलाई को घर से काम करने की सलाह दी है। भारी बारिश के चलते यातायात की भीड़ से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते लंबा जाम लग रहा है। ट्रैफिक से बचने के लिए लोगों को घर से काम दिया जाए।
सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश
जिला प्रशासन ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि सभी सरकारी और निजी स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और लोगों की हितों को देखते हुए 10 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद रहने का निर्देश दिया है।
रोहिणी में धंसी सड़क
वहीं, इस बीच दिल्ली के रोहिणी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारी बारिश के चलते सड़क धंस गई। सड़क धंसते ही लोगों में डर का माहौल हो गया। बीच सड़क पर बड़ा सा गोलाकार बन गया है। उसमें पानी भरा था। गनीमत है कि कोई लोग घायल नहीं हुआ, ना ही इसकी चपेट में कोई गाड़ी आई। नहीं तो बड़ा हादासा हो जाता। मौके पर पहुंची पुलिस ने धंसे हुए सड़क के पास बेरिकेडिंग लगा दी है। लोगों को इधर से नहीं गुजरने को कहा है। दिल्ली में बारिश का 40 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले 40 सालों में सबसे अधिक 24 घंटे में बारिश हुई है।












Click it and Unblock the Notifications