गुड़गांव में 2 नाबालिगों की करतूत, हिल स्टेशन घूमने के लिए बंदूक दिखाकर कैब छीनी, 2 दिन तक पुलिस को छकाते रहे

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम शहर में दो नाबालिग लड़कों ने हद ही कर दी। लड़कों ने हिल स्टेशन घूमने का अपना शौक पूरा करने के लिए एक कैब चालक से उसकी वैन छीन ली। कैब चालक को उन्होंने बंदूक से डराया फिर उसे रास्ते में गिराकर, कैब लेकर फरार हो गए। रास्ते में दोनों ने और भी खतरनाक चाल चलीं। उन्होंने अपने "ड्रीम वेकेशन" पर जाने के लिए बंदूक की नोक पर ही राहगीरों को भी लूटने की कोशिश की, ताकि उनके पैसों को ट्रिप पर खर्च कर सकें। हालांकि, दोनों के मंसूबे धरे रह गए।

minor boys snatched a cab

पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-10 से पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें फरीदाबाद के एक सुधार गृह भेज दिया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने उन दोनों लड़कों की करतूतों के बारे में बताया। पुलिस ने मीडिया को बताया कि, जो लड़के पकड़े गए हैं... वे दोनों बचपन के दोस्त हैं और 18 साल का होने में कुछ महीने छोटे हैं। उनमें से एक गुरुग्राम के खंडसा का है और यहीं के एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ता है। जबकि, दूसरा लड़का दिल्ली का है और दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं की परीक्षा दी है।

पुलिस ने बताया कि, दोनो लड़कों का परिवार आर्थिक तौर पर संपन्न नहीं है। उन दोनों ने मौज-मस्ती करने व हिल स्टेशन की ट्रिप के लिए कार लूटने का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने सोमवार को ऐप के जरिए दिल्ली के राजीव चौक इलाके से एक कैब बुक की। जब कैब वाला आया तो कैब में बैठने के कुछ देर बाद ही दोनों में से एक लड़के ने देसी कट्‌टा निकालकर ड्राइवर पर तान दिया। दोनों ने ड्राइवर को गाड़ी एक तरफ लगाने को कहा। जब ड्राइवर ने उनकी बात नहीं मानी, तो एक लड़के ने टूटी हुई बीयर की बोतल ड्राइवर की गर्दन में घोंपने की कोशिश की। जिससे ड्राइवर डर गया और कैब रोक ली।

दोनों लड़कों ने तब हीरो होंडा चौक पर ड्राइवर को कैब से गिरा दिया और फिर कैब को लेकर फरार हो गए। उधर, कैब छिनने के बाद ड्राइवर ने किसी तरह पुलिस को सूचित किया। ड्राइवर की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों लड़कों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाकर व लोकेशन ट्रैस कर उन्हें पकड़ लिया। हालांकि, उन लड़कों को पकड़ने में सोमवार से बुधवार तक का वक्त लगा। क्योंकि, वे कैब को इधर-उधर घुमाते रहे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ड्राइवर की शिकायत मिलने पर इंडियन पीनल कोड की धारा 379B (बल प्रयोग कर छीना-छपटी करना) और धारा 34 (समान इरादा) के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, जब वे लड़के पकड़े गए तो पाया कि नाबालिग हैं। उन्हें कोर्ट ले गए जहां उन्हें सुधार गृह भेजे जाने का आदेश मिला।

पुलस अधिकारी ने बताया कि, दोनों में से एक जो दिल्ली का लड़का है, उसके नाम पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड दर्ज है। वह इससे पहले भी एक कार लूट चुका है, जिसके लिए उसे जुवेनाइल होम भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+