मस्जिद के अंदर 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी मौलवी गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुग्राम जिले के पटौदी में एक मस्जिद के अंदर 9 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मौलवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आज प्रीत पाल सिंह एसीपी पीआरओ ने बताया कि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी पीआरओ ने कहा कि, "9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी मौलवी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, जांच-पड़ताल भी जारी है, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उक्त मौलवी के खिलाफ एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर 27 सितंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि, इस मौलवी ने मस्जिद के अंदर ही बच्ची के साथ छेड़खानी की।
इससे पहले भी हरियाणा में एक शिक्षक द्वारा नाबालिगों से कुकर्म करने का मामला सामने आया था, जिसके लिए उसे 20 साल जेल की सजा सुनाई गई। यह मामला पानीपत जिले का था। मामला कोर्ट में पहुंचा तो अदालत के जज ने अपने फैसले में कहा कि, "दोषी अनिल शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा ने 13 और 10 साल के दाे भाइयाें से अप्राकृतिक याैन शाेषण का बहुत घिनौना अपराध किया। लिहाजा उसे 20 साल कैद एवं 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई जाती है।" पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि, दोषी ईदगाह काॅलाेनी का रहने वाला है। वह माॅडल टाउन के एक स्कूल में इंग्लिश टीचर के साथ काेचिंग क्लास चलाता था। वहीं, उसकी बीवी यूपी के लखीमपुरखीरी में जेबीटी है। बीवी से दूर रहकर वह नाबालिग लड़कों को अपने पास बुलाता था और गंदी हरकतें करता था।
टीचर ने भी किया था कुकर्म, उम्रकैद हुई
पुलिस के मुताबिक, लड़कों का टीचर अनिल ने करीब एक साल तक याैन शाेषण किया। पीड़ित लड़के अपने नाना के पास रहते थे और टीचर अनिल के पास ट्यूशन पढ़ते थे। अनिल उन्हें पैसों और खाने-पीने की चीजाें का लालच देकर घर बुलाता था और कुकर्म करता था। बताया जाता है कि, दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 तक उसने लड़कों को अपनी हवस का शिकार बनाया। एक रोज फरवरी 2019 में जब 13 साल के लड़के की तबीयत बिगड़ी ताे नाना को संदेह हुआ। नाना लड़के को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टर ने उससे पूरी जानकारी ली। उसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications