Gurugram: शारीरिक संबंध बनने से लिव-इन पार्टनर ने किया इनकार,सिरफिरे आशिक ने पेंचकस से गोदा
Gurugram News: दिल दहला देने वाली घटना हरियाणा के गुरुग्राम इलाके से सामने आई है। यहां एक युवक ने लिव-इन पार्टनर पर शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। 28 साल की युवती ने जब विरोध किया तो लिव-इन पार्टनर ने पेंचकर से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, इस घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शिवम और पीड़िता पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

यह घटना 17 अगस्त की शाम 4 बजे गुरुग्राम के नाहरपुर रूपा इलाके की है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दोनों यूपी के रहने वाले है। आरोपी शिवम युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता था।
पुलिस ने आरोपी शिवम के खिलाफ दुष्कर्म, जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर उसे गुरुग्राम के राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय पीड़िता भी यूपी की रहने वाली है और अपने पति की शराब पीने की लत की वदह से वह अलग नाहरपुर रूपा में किराये के मकान में रहती है।
पीड़िता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। नौकरी करने के दौरान ही उसकी मुलाकात यूपी के कन्नौज निवासी शिवम कुमार से हुई। वह उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगी। शिवम उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा था। पिछले दिनों उसे पता लगा कि शिवम शादीशुदा है, बल्कि उसके दो बच्चे भी है।
वह झूठ बोलकर उससे संबंध बना रहा है। इसके बाद से पीड़िता ने उससे दूरी बना ली थी। यह बात आरोपी शिवम को नागवार गुजरी और वह 17 अगस्त की शाम 4 बजे नाहपुर इलाके में पीड़िता के घर पहुंच गया और जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी शिवम ने युवती पर पेंचकस से गर्दन पर वार किए और फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी क्राइम का कहना है कि आरोपी शिवम के खिलाई IPC की धारा 307, 323, 324 और 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications