गुरुग्राम न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

लोंगेवाला की लड़ाई के नायक कर्नल धर्मवीर नहीं रहे, इन समेत 120 फौजियों ने हजारों पाक सैनिकों को चटाई धूल

Google Oneindia News

गुरुग्राम। लोंगेवाला की लड़ाई के किस्से कौन भूल सकता है। यह युद्ध 1971 में राजस्थान की सरहद पर भारत और पाकिस्तान के मध्य लड़ा गया था। लोंगेवाला की लड़ाई सबसे खतरनाक टैंक-युद्धों में मानी जाती है, जहां भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तानी टैंकों की कब्र बना दी थी। इस युद्ध में 120 भारतीय जवानों ने लगभग 2 हजार पाकिस्तानियों को धूल चटाई थी।

नहीं रहे कर्नल धर्मवीर सिंह

नहीं रहे कर्नल धर्मवीर सिंह

लोंगेवाला की इस लड़ाई के कई नायक थे। कर्नल धर्मवीर सिंह इन नायकों में से ही एक थे। अब कर्नल धर्मवीर का स्वर्गवास हो गया है। डिफेंस पीआरओ जयपुर की ओर से मीडिया को इस बारे में जानकारी दी गई है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि, कर्नल धर्मवीर ने 1992-94 के बीच 23 पंजाब बटालियन की कमान संभाली थी।

लोंगेवाला की लड़ाई में पाकिस्तानियों को हराया

लोंगेवाला की लड़ाई में पाकिस्तानियों को हराया

कर्नल धर्मवीर उन वीरों में से भी थे, जिन्होंने पाकिस्तानी हमलों से निपटने में भूमिका निभाई। बताया जाता है कि, वर्ष 1971 में बांग्‍लादेश मुक्ति संग्राम में भारतीय सेना की भूमिका से बौखलाई पाकिस्‍तान सेना ने राजस्‍थान के लोंगेवाला बॉर्डर के रास्ते भारत पर हमला बोल दिया था। इसे ही भारत-पाकिस्‍तान युद्ध का आगाज माना गया। इस युद्ध में पाकिस्‍तान के 2000 सैनिकों, 45 टैंक और 1 मोबाइल इंफ्रेंट्री ब्रिगेड के सामने भारतीय सेना के महज 120 जाबांज थे।

भारतीय सेना को मिलेंगे 100 से ज्यादा धनुष, 15 करोड़ रुपए है एक की कीमत, हर जगह ले जाया जा सकेगा, जानिए इसकी क्षमताएंभारतीय सेना को मिलेंगे 100 से ज्यादा धनुष, 15 करोड़ रुपए है एक की कीमत, हर जगह ले जाया जा सकेगा, जानिए इसकी क्षमताएं

जिंदा हैं कई जांबाज

जिंदा हैं कई जांबाज

भारतीय सेना के 120 जाबांजों ने लोंगेवाला में रातों-रात जीत हासिल की। इस लड़ाई पर कई फिल्में भी बनीं। 1997 में बॉर्डर फिल्म आई, जो कि ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। उस फिल्म भी धर्मवीर का जिक्र आता है। इसके अलावा सनी देओल ने जिनका किरदार निभाया, वो भी असल में उस युद्ध के कई सालों बाद तक जीवित रहे। कर्नल धर्मवीर का 16 मई 2022 को गुरुग्राम में निधन हो गया। हालांकि, इनके साथ के अभी कई जाबांज ​जीवित हैं।

English summary
India Pakistan 1971 Longewala Battle's hero Colonel Dharamvir is No More, Know about him
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X